रोहित शर्मा को लेकर आई बड़ी खबर, एमसीए ने लिया बड़ा फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2025। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अब एक और खास सम्मान मिलने जा रहा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने ऐलान किया है कि वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रोहित शर्मा के नाम पर रखा जाएगा। MCA की 15 अप्रैल को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में यह फैसला लिया गया। MCA के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब रोहित का नाम सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो जाएगा। ये सभी महान खिलाड़ी पहले ही वानखेड़े स्टेडियम में अपने-अपने नाम वाले स्टैंड का सम्मान पा चुके हैं।

दिवेचा पैवेलियन लेवल 3 होगा ‘रोहित शर्मा स्टैंड’
MCA की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वानखेड़े स्टेडियम का ‘दिवेचा पैवेलियन लेवल 3’ अब ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ के नाम से जाना जाएगा। यह स्टैंड रोहित की शानदार क्रिकेट उपलब्धियों और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए समर्पित किया गया है। रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए अपना सफर शुरू किया था और आज वह दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने वनडे में 3 दोहरे शतक जड़े हैं और टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

एमसीए ऑफिस लाउंज अमोल काले के नाम पर
MCA ने इस मौके पर अपने पूर्व अध्यक्ष अमोल काले को भी याद किया। अब वानखेड़े स्टेडियम के एमसीए पैवेलियन में स्थित ‘मैच डे ऑफिस’ का नाम बदलकर ‘MCA ऑफिस लाउंज’ कर दिया गया है। यह नामकरण अमोल काले की स्मृति में किया गया है जो बतौर अध्यक्ष अपने कार्यकाल में काफी सक्रिय थे और जिनका निधन कार्यकाल के दौरान ही हो गया था।

एमसीए क्लबों के फंड में भारी इजाफा
MCA की AGM में क्लबों के लिए एक और बड़ी घोषणा की गई। एमसीए ने अपने संबद्ध क्लबों के कोष को बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं MCA की योजना है कि आने वाले वर्षों में इस राशि को 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाया जाए। इस कदम का मुख्य उद्देश्य मुंबई में क्रिकेट की जड़ों को और मजबूत बनाना है ताकि युवा और होनहार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मुंबई क्रिकेट का भविष्य और भी उज्ज्वल हो सके।

Leave a Reply

Next Post

"झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा JMM महाधिवेशन", प्रतुल शाहदेव का हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 16 अप्रैल 2025। झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के महाधिवेशन पर बड़ा हमला बोला। शाहदेव ने कहा कि महाधिवेशन में झारखंड कल्याण को छोड़ सिर्फ परिवार कल्याण पर अमल किया गया। शाहदेव ने कहा कि भाजपा लंबे समय से कह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल