बारिश से चंद्रावल जल संयंत्र को पहुंचा नुकसान, अधिकारियों से बोलीं आतिशी- ये समस्या दोबारा सामने न आए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जून 2024। दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग हाउस में पानी भरने से मोटरों को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पंप हाउस को ठीक किया जाए। साथ सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ये समस्या किसी भी प्लांट पर दोबारा सामने न आए।

आतिशी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अप्रत्याशित बारिश के कारण चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग हाउस में पानी भरने से मोटरों को नुकसान पहुंचा। इस कारण सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में सप्लाई बाधित हुई। जलबोर्ड ने इस समस्या को दूर करने के लिए तेजी से काम किया है और प्लांट लगभग 80 फीसदी ठीक हो चुका है, और जल्द सप्लाई सामान्य हो जाएगी। आज प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आदेश दिए कि जल्द से जल्द पम्प हाउस को ठीक किया जाए, और संयुक्त निरीक्षण के साथ सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ये समस्या किसी भी प्लांट पर दोबारा सामने न आए।

Leave a Reply

Next Post

विश्व विजेता बनने पर जापान के राजदूत ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा- 17 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जून 2024। भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 विश्वकप जीतने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 17 साल का इंतजार खत्म हुआ, टीम इंडिया की जीत पर खुश हूं। शनिवार को हुए […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल