हरदा की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद मचा हाहाकार, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरदा 06 फरवरी 2024। मध्य प्रदेश के हरदा में मगरधा रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। आतिशबाजी के बारूद से निकली चिंगारी से आग लगी और देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। फैक्ट्री में एक के बाद एक 11 से 15 ब्लास्ट हुए। आग इतनी भीषण थी कि इसने फैक्ट्री के आस पास के 60 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। फैक्ट्री से कई किमी दूर-दूर तक बारूद बिखरा पड़ा है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

गंभीर घायलों को इंदौर के मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट में भेजा गया है। इसके लिए स्पेशल ग्रीन कॉरीडोर बनाए गए हैं। वहीं घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें चौकने वाली है। आग से सबकुछ जलकर स्वाह हो गया। कई लोग झुलस गए यहां तक कि आस पास कई जानवर भी इसकी चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- देश की कला-संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाए मीडिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस समय देश में बहुत कुछ अच्छा हो रहा है। अलग अलग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। देश की मीडिया को इन कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम