25 दिन में ही गिरी मधेस की सोनल सरकार, विश्वास मत से पहले विपक्षी खेमे में चले गए समर्थक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडो 09 नवंबर 2025। नेपाल के मधेश प्रांत की सरकार गठन के मात्र 25 दिन बाद ही गिर गई। मुख्यमंत्री जितेन्द्र सोनल ने विश्वास मत ना मिलने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया और प्रदेश सभा की बैठक में त्यागपत्र की घोषणा की। नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को दरकिनार कर गठित सोनल के नेतृत्व वाली सरकार को शनिवार को विश्वास मत हासिल करना था। सरकार बनाने के लिए सोनल को जिन सदस्यों का समर्थन मिला था वे बाद में विपक्षी खेमे में चले गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएंगे। बहुमत न होने के कारण सोनल ने मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पद छोड़ने का निर्णय लिया।

जितेन्द्र सोनल का त्यागपत्र स्वीकार
नेपाल के मधेश प्रदेश की प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने प्रदेश सरकार के मुख्यमन्त्री जितेन्द्र प्रसाद सोनार ‘सोनल’ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। प्रदेश प्रमुख कार्यालय से शनिवार शाम जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमन्त्री सोनल ने नेपाल को संविधान को धारा 169 उपधारा (1) के खण्ड (क) अनुसार अपना इस्तीफा प्रदेश प्रमुख को सौंपा था।

Leave a Reply

Next Post

विदेश में काम करने वालों की सुरक्षा के लिए नया कानून, 1983 का पुराना प्रवासन अधिनियम होगा खत्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 नवंबर 2025। विदेश मंत्रालय ने एक नया प्रवासन सुविधा और कल्याण विधेयक, 2025 का मसौदा जारी किया है, जो 1983 के पुराने प्रवासन कानून की जगह लेगा। नए कानून का मकसद विदेश में नौकरी या काम के लिए जाने वाले भारतीयों की […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह