मुंबई में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के पहले एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन 

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 अगस्त 2025। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपने लक्जरी ब्रांड, एमजी सेलेक्ट का अनावरण मुंबई के वर्ली में पहले एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन के साथ किया है। इसका लक्ष्य भारतीय ऑटोमोटिव बाजार के लिए “लक्जरी को फिर से परिभाषित करना” है. यह ग्राहकों को एक अनूठा और व्यक्तिगत कार खरीदने का अनुभव देगा।नए एमजी सिलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर गैलरी की तरह दिखते हैं, जिनमें न्यूनतम, पूरी तरह सफेद और मिट्टी जैसे आंतरिक सज्जा का उपयोग किया गया है। यह कार को आकर्षण का केंद्र बनाता है। यह डिजाइन एक्सक्लूसिविटी और ‘कम ही ज्यादा है’ के सिद्धांत पर आधारित है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि ब्रांड का दृष्टिकोण तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों और विशेष अनुभवों के साथ भारतीय लक्जरी ऑटोमोटिव परिदृश्य को फिर से परिभाषित करना है। वर्ली का केंद्र डीलर प्रिंसिपल गौतम मोदी और निधि मोदी छेड़ा के साथ मिलकर खोला गया है।

वर्ली का एक्सपीरियंस सेंटर एमजी सिलेक्ट ब्रांड के लिए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की विस्तार योजना का नवीनतम कदम है. कंपनी ने पहले ठाणे में अपना पहला एमजी सिलेक्ट शोरूम खोला था, जिसका लक्ष्य 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 13 प्रमुख भारतीय शहरों में ऐसे 14 केंद्र स्थापित करना है। 

Leave a Reply

Next Post

'फ़र्स्ट कॉपी 2' और नई सीरीज़ 'अंगड़िया' में जलवा दिखाएंगे मुनव्वर फारूकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 अगस्त 2025। (अनिल बेदाग) : मल्टी-टैलेंटेड एंटरटेनर मुनव्वर फारूकी इस वक्त सफलता की लहर पर सवार हैं। अपने एक्टिंग डेब्यू फ़र्स्ट कॉपी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ उन्होंने करियर में एक बड़ा माइलस्टोन छू लिया है। अपनी तेज़-तर्रार हाज़िरजवाबी, म्यूज़िक टैलेंट और […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं