फैसला: डब्ल्यूटीए फाइनल्स से हटीं एश्ले बार्टी, टूर्नामेंट में न खेलने की खुद बताई वजह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सिडनी 23 अक्टूबर 2021। विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा विंबलडन चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स से अपना नाम वापस ले लिया है। उनके इस निर्णय के बाद बार्टी के लिए 2021 टेनिस सत्र समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस दौरान घर पर रहने और अगले सत्र की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का विकल्प चुना है। बार्टी ने सितंबर में खेले गए यूएस ओपन के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है। अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त एश्ले बार्टी ने बयान में कहा, मैं सभी को बताना चाहती थी कि मैं 2021 में मैक्सिको में डब्ल्यूटीए फाइनल्स सहित किसी भी अन्य टूर्नामेंट में भाग नहीं लूंगी। उन्होंने आगे कहा, यह एक कठिन निर्णय था, लेकिन मेरी प्राथमिकता अपने शरीर को रिकवरी देने की है, इसके अलावा आगामी सत्र को देखते हुए उस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। 

2019 में जीता था डब्ल्यूटीए फाइनल्स

एश्ले बार्टी ने साल 2019 में डब्ल्यूटीए फाइनल्स अपने नाम किया था। उसके बाद 2020 में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया। कुल मिलाकर बार्टी डब्ल्यूटीए फाइनल्स की मौजूदा चैंपियन हैं। ऑस्ट्रेलिया में सख्त कोरोना नियमों के चलते एश्ले बार्टी ने इस साल अधिकांश समय विदेशों में बिताया है। वह सितंबर में अपने देश लौटीं और उन्हें दो सप्ताह निर्धारित क्वारंटीन में रहना पड़ा। उन्होंने कहा, वह अगले महीने मैक्सिको में डब्ल्यूटीए फाइनल्स खेलने की किसी भी उम्मीद को समाप्त करते हुए फिर से जाने के लिए तैयार नहीं थी। बार्टी अब ऑस्टेलियन ओपन पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगी। 

Leave a Reply

Next Post

करवा चौथ के लिए तैयार होने से पहले इन तीन चीजों से करें फेस क्लीन-अप, 10 मिनट में आएगा ग्लो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कल यानी 24 अक्टूबर को करवाचौथ है।ऐसे में महिलाएं सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इस दिन हर महिला अलग लुक पाने के लिए खूब मेहनत करती है, ऐसे में मेकअप करना तो बनता है। इस त्योहार में महिलाएं 16 श्रंगार करती है और अपने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण