राम मंदिर के नवनिर्माण को समर्पित है ऑगमॉन्ट गोल्ड की श्री राम मंदिर कॉइन किट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 जनवरी 2024। प्रदेश के नंबर 1 गोल्ड प्‍लेटफॉर्म के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल की ताज़ा पेशकश है श्री राम मंदिर कॉइन किट जो पूरी तरह से अयोध्या में राम मंदिर के नवनिर्माण को समर्पित है। ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल के निदेशक सचिन कोठारी कहते हैं, “एक ओर जहां पूरा देश राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से  इंतज़ार कर रहा है, वहीं ऑगमॉन्ट गोल्ड श्री राम मंदिर कॉइन किट लॉन्च करने जा रहा है। इस विशेष किट के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हो।” इस कलेक्शन‌ किट के केंद्रबिंदु में है एक विशिष्ट सिक्का जिसे ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल‌ ने विशेष तौर पर तैयार किया है।

श्री राम मंदिर कॉइन किट 7 ग्राम शुद्ध सोने से तैयार‌ किया गया है जिसकी क़ीमत ₹55,000/- रखी गई है. हालांकि एक विशेष ऑफ़र के तहत ग्राहक इसे महज़ ₹52,751 में ख़रीद सकेंगे और इसी के साथ उन्हें ₹2000 का फ़्री डिजिटल कॉइन भी दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि चांदी ख़रीदने के प्रति रुझान रखने वालों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. लोग प्रभु श्री राम व राम मंदिर से जुड़े 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम के चांदी के सिक्के भी ख़रीद सकेंगे. ऑगमॉन्ट‌ गोल्ड की ओर‌ से श्री राम मंदिर कॉइन किट को उपलब्ध कराने‌ की एक विशिष्ट कोशिश है ताकि इस ऐतिहासिक अवसर पर आम लोग इसे किफ़ायती दामों में आसानी से ख़रीद सकें.

ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल के निदेशक श्री सचिन कोठारी कहते हैं,* “एक ओर जहां पूरा देश राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से  इंतज़ार कर रहा है, वहीं ऑगमॉन्ट गोल्ड श्री राम मंदिर कॉइन किट लॉन्च करने जा रहा है. इस विशेष किट के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हो. इस विशिष्ट किट के सिक्के के एक ओर श्री राम की एक छोटी सी प्रतिकृति दिखाई देगी जबकि अयोध्या के प्रतिष्ठित मंदिर की झलक दूसरी ओर दिखाई देगी. इस किट में पवित्र राम मंदिर के नींव से ली गई मिट्टी को भी शामिल किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, 380 उड़ानें प्रभावित, छह मेट्रो एयरपोर्ट पर वॉर रूम बनाने के निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 जनवरी 2024। उत्तर भारत में पहाड़ से लेकर मैदान तक जमा देने वाली ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। घने कोहरे के साथ भीषण शीतलहर ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक