‘सेना की युवा छवि बनाए रखना उद्देश्य’, सीडीएस चौहान बोले- प्रशिक्षण पर ध्यान दें ‘अग्निवीर’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 मई 2024। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अग्निपथ योजना का उद्देश्य सेना की युवा छवि को बनाए रखना है। तीनों सेनाओं में युवा छवि बनाए रखने की दिशा में यह योजना प्रमुख सुधारों में से एक है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार को ओडिशा स्थित भारतीय नौसेना की प्रमुख प्रशिक्षण सुविधा आईएनएन चिल्का में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीडीएस चौहान ने अग्निवीरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का कार्यान्वयन कुशल, अनुशासित और प्रेरित युवाओं को प्रदान करके सेवाओं और राष्ट्र निर्माण में युवा प्रोफाइल बनाए रखने की दिशा में प्रमुख सुधारों में से एक रहा है। उन्होंने अग्निवीरों से तकनीकी रूप से कुशल समुद्री योद्धा बनने के लिए प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

सीडीएस चौहान ने नौसेना की सराहना की
कार्यक्रम के दौरान सीडीएस चौहान ने प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने नौसेना में अग्निवीर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने सुविधा में उच्च मानकों का प्रशिक्षण प्रदान करने और समुद्री योद्धाओं की अगली पीढ़ी को आकार देने के लिए नौसेना की सराहना की।

केंद्र सरकार ने जून 2022 में शुरू की अग्निपथ योजना
बता दें कि केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इसका पीछे का उद्देश्य तीनों सेनाओं की आयु प्रोफाइल में कमी लाना था। अग्निपथ योजना में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है, जिसमें से 25 प्रतिशत को और 15 वर्षों तक सेवा विस्तार देने का प्रावधान है। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर छलका रियान पराग का दर्द, कह डाली बड़ी बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जून 2024। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग का चयन टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं हुआ था। अब इसका रियान इसका दर्द छुपा नहीं पा रहे हैं और उन्होंने वैश्विक टूर्नामेंट को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ