भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर मेलबर्न में दिखी दीवानगी, बॉक्सिंग टेस्ट के शुरुआती दिन के सभी टिकट बिके

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेलबर्न 10 दिसंबर 2024। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। एडिलेड में रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों की मौजूदगी दिखी थी और ऐसा ही कुछ आगे के मुकाबलों में भी दिखने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर सीरीज ता चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से होना है। इसके लिए दर्शकों को गजब की दीवानगी दिख रही है और बॉक्सिंग डे के पहले दिन के सभी टिकट बिक गए हैं। 

दोनों टीमों के बीच बराबरी पर है सीरीज 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। भारत ने पर्थ में खेला गया पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल से एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली थी। टिकटों की यह भारी मांग ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में शानदार वापसी के बाद देखने को मिली है। 

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले इन दोनों टीम के बीच शनिवार से ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन के आम जनता के लिए उपलब्ध सभी टिकट बिक गए हैं। 24 दिसंबर को आम जनता के लिए कुछ और टिकट जारी किए जा सकते हैं।

एडिलेड टेस्ट में टूटा था 12 साल का रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारी संख्या में दर्शक मुकाबला देखने पहुचे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके आंकड़े जारी किए थए जिसके अनुसार, शुरुआती दिन डे-नाइट टेस्ट देखने कुल 36225 दर्शक स्टेडियम पहुंचे जो एक रिकॉर्ड है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच देखने आने का यह नया रिकॉर्ड है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार पिछला रिकॉर्ड 2011-12 की सीरीज के दौरान 35,081 दर्शकों का था जिसमें मेजबान टीम ने भारत का 4-0 से सूपड़ा साफ किया था। 

Leave a Reply

Next Post

हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर बैग में मिला आईईडी, सुरक्षाबलों ने साजिश को किया नाकाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हंदवाड़ा-बारामूला 11 दिसंबर 2024। कश्मीर में हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने आईईडी को नष्ट कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ