राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 12 अप्रैल 2021। किंग्स पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले में निगाह बड़े हिटरों पर लगी होंगी। पंजाब की कमान लोकेश राहुल और राजस्थान की संजू सैमसन के हाथों में है। दोनों टीमों की कोशिश आईपीएल-14 में अपने अभियान की शुरुआत जीत से करने पर होगी। राजस्थान का दारोमदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर होगी जो रन बनाने को बेताब होंगे। इसी तरह इंग्लैंड के उनके साथी जोस बटलर और नवनियुक्त कप्तान संजू सैमसन पहले ही मैच से लय में आना चाहेंगे। राजस्थान की पारी की शुरुआत युवा प्रतिभावान यशस्वी जायसवाल और बटलर करेंगे। जबकि कप्तान सैमसन और स्टोक्स मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभालेंगे। अगर ये चारों बल्लेबाज चल गए तो किसी भी आक्रमण पर भारी पड़ सकते हैं। 

रॉयल्स के पास कई अन्य विकल्प भी हैं जिनमें शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, रियान पराग और लियाम लिविंगस्टोन शामिल हैं। गोपाल, तेवतिया और पराग सभी लेग स्पिन फेंक ते हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इनमें किन दो को मौका देती है। क्रिस मौरिस पर बड़ा जिम्मा :  चोट के कारण तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर की गैरमौजूदगी में रॉयल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई क्रिस मौरिस करेंगे जिन्हें टीम ने इसी साल खिलाड़ियों की नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा। राजस्थान को अपना सही संयोजन उतारने की जरूरत होगी क्योंकि कोई भी टीम अंतिम एकादश में चार विदेशी खिलाड़ियों को ही उतार सकती है। देखना होगा कि रॉयल्स बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को मैदान में उतारती है या जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी और चेतन सकारिया के बीच में से चयन करती है।

सिक्सर किंग गेल पर रहेगी निगाह 

दूसरी तरफ पंजाब के पास राहुल, मयंक अग्रवाल (पिछले सत्र में 424 रन) और क्रिस गेल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। राहुल और अग्रवाल ने पिछले सत्र में मजबूत सलामी जोड़ी बनाई थी और इस जोड़ी के बरकरार रहने की उम्मीद है। गेल पहले ही मैच से उतर सकते हैं। टीम के पास इंग्लैंड के डेविड मलान, तमिलनाडु के एम शाहरुख खान और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन जैसे अच्छे हिटर मौजूद हैं। 

टीम संयोजन सही रखने की जरूरत :  टीम को बस अपने संयोजन को सही रखने की जरूरत है। शाहरुख को दीपक हुड्डा और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों पर तरजीह मिल सकती है और वह टीम में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई मोहम्मद शमी करेंगे जिन्होंने पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन और रिली मेरेडिथ के साथ अनुबंध से टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। टीम के पास क्रिस जोर्डन भी हैं। हालांकि यह देखना होगा कि शमी के साथ नई गेंद संभालने का मौका किसे मिलता है। स्पिन विभाग में टीम के पास मुरुगन अश्विन और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाज हैं।

किस संयोजन के साथ उतरेंगे रॉयल्स?

गोपाल, तेवतिया और पराग लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं और ऐसे में यह देखना रोमांचक होगा कि रॉयल्स की टीम दो लेग स्पिनर के साथ उतरती है या नहीं। चोट के कारण जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में रॉयल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई क्रिस मौरिस करेंगे जिन्हें टीम ने इसी साल खिलाड़ियों की नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा। अंतिम एकादश में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने के कारण रॉयल्स को अपने संयोजन पर ध्यान देगा होगा। अब यह देखना होगा कि टीम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को चुनती है या फिर जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी और चेतन सकारिया के बीच में से चयन करती है।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री डॉ डहरिया ने की पहल, कोरोना संक्रमण को रोकने महापौर निधि से 50 लाख रुपए तक व्यय की दी अनुमति

शेयर करेनगरीय प्रशासन मंत्री की इस पहल से कोरोना संक्रमण को रोकने में मिलेगी मदद इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 अप्रैल 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के भिलाई, रिसाली और बीरगांव को छोड़कर सभी नगर पालिक निगमों में कोविड 19 के तीव्र प्रसार के रोकथाम और […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़