मां ने छह बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला, ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट से गुस्से में थी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 मई 2022। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बीती रात एक महिला ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला। महिला ने ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने से दुखी होकर यह खौफनाक कदम उठाया। घटना मुंबई से 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। पुलिस के अनुसार मृत बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं। मृत बच्चों की उम्र 18 माह से 10 साल के बीच है। सूचना मिलते ही पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचे और छहों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना के विस्तृत विवरण का इंतजार है। 

जौनपुर में पिता ने बेटे-बेटी को कुएं में फेंका था
इसी तरह इससे पूर्व यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में इसी साल अप्रैल में एक पिता ने मासूम बेटे और बेटी को कुएं में फेंक मार डाला था। कई घंटे बाद जब पत्नी ने बच्चों के बारे में पूछा था तो उसने इसकी जानकारी दी। नेपुरा गांव में इरफान चार-पांच साल पहले सऊदी अरब से आया था। महाराष्ट्र के लातुर जिले में भी ऐसी घटना सामने आई थी। वहां, एक मां ने अपने दो साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया था। पति के साथ विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया था। 

Leave a Reply

Next Post

ऑटो-रिक्शा व बस में हुई टक्कर, एक बच्चे व तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 31 मई 2022। गुजरात के बनासकांठा में सोमवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और ऑटोरिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं व […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही