सर्दियों में अमृत से कम नहीं है सोंठ का पानी, आयुर्वेद रोज देता है पीने की सलाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

21 जनवरी 2022। सूखे अदरक को सोंठ कहते हैं और आयुर्वेद में इसे शुंथि के नाम से जाना जाता है। सर्दियों में ठंडक और संक्रमण से बचने के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है। पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए भी यह बहुत अच्छा माना जाता है। खास बात यह है कि ताजे अदरक की तुलना में यह पचाने में हल्का होता है। बात अगर सोंठ के फायदों की करें, तो इसमें फाइबर, मैग्नीश्यिम, कैल्शियम, सोडियम, आयरन, विटमिन ए और सी , फोलेट एसिड और फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं।

सोंठ की तासीर गर्म होने के कारण इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल चाय और दूध में किया जाता है। ठंड और संक्रमण से बचने के लिए आप अपने आहार में सोंठ को शामिल कर सकते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के अलावा मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और फ्लू से बचाने में मदद करता है। कुल मिलाकर सोंठ के सेवन से आप शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं।

सोंठ का ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने का सबसे अच्छा तरीका है इसका काढ़ा बनाकर पीना। आप एक लीटर पानी में आधा छोटा चम्मच सोंठ का पाउडर मिलाएं और 750 मिली होने तक इसे उबालकर पी जाएं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, सूखे अदरक के पानी पीने के क्या फायदे होते हैं।

वजन घटाने में मदद करे: जहां तक वजन घटाने की बात है, तो सोंठ दो तरह से काम करती है। एक तो यह आपके चयापचय को बढ़ावा देती है और दूसरा अनहेल्दी क्रेविंग को रोकने में भी मददगार है। ये दोनों ही वजन घटाने में जरूरी भूमिका निभाते हैं।

सूजन कम करे: सोंठ को अगर नमक के साथ लिया जाए, तो यह शरीर की सूजन को कम कर सकती है। चोटों के कारण होने वाली सूजन से राहत देने में भी यह कारगार साबित हुई है।
​बलगम कम करे

सूखा अदरक या सोंठ कफ को कम करने के लिए जाना जाता है, जबकि ताजा अदरक कफ को बढ़ाता है। यह मौसमी फ्लू , सर्दी, खांसी और ऊपरी श्वसन पथ के विकारों में बहुत अच्छी तरह से काम करता है।

पाचन के लिए अच्छा: सोंठ का सेवन पेट से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी है। कई अध्ययनों से पता चला है कि भोजन से पहले एक से दो ग्राम सोंठ के पाउडर का सेवन करने से पेट 50 प्रतिशत तक खाली हो जाता है। यह अपच के कारण होने वाले पेट दर्द और बेचैनी को दूर करने में भी कारगार है।

कब्ज से राहत दिलाए: सर्दियों में कई लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने का सोंठ सबसे बढ़िया उपाय है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. रेखा राधामोनी कहती हैं कि अवशोषक होने के बावजूद सोंठ एक हल्का रेचक है और कब्ज का रामबाण इलाज है। जिन लोगों को सुबह मल त्यागने में कठिनाई होती है, उन्हें नियमित रूप से एक गिलास सोंठ का पानी से बहुत आराम मिल सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 जनवरी 2022। रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेस (मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड) के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रतिमाह की 11 तारीख से 30 तारीख तक के लिए किया जा रहा है। ऐसे स्थानीय शिक्षित युवा पुरूष आवेदक […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए