अभिव्यक्ति की आजादी में ट्विटर का भरोसा नहीं, एलन मस्क की डील से कर्मचारियों को ‘नफरत’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 17 मई 2022। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण प्रस्ताव के बाद से इस चर्चित सोशल मीडिया साइट को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। अब कंपनी के एक वरिष्ठ इंजीनियर की  सीक्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें वह कह रहे हैं कि ट्विटर का अभिव्यक्ति की आजादी में भरोसा नहीं है और कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अधिग्रहण के लिए एलन मस्क की 44 अरब डॉलर की डील से ‘नफरत’ करते हैं।  अमेरिका के धुर दक्षिणपंथी समूह वैरिटास ने ट्विटर के एक वरिष्ठ इंजीनियर का कथित वीडियो जारी किया है। इसमें ट्विटर के वरिष्ठ इंजीनियर सिरु मुरुगेशन मान रहे हैं कि कंपनी का वामपंथ के प्रति गहरा झुकाव है और दक्षिणपंथियों को खुलेआम सेंसर किया जाता है। 

ट्विटर कार्यालय की राजनीति वामपंथी
मुरुगेशन को कैमरे के सामने यह कहते हुए कैद किया गया है कि कंपनी की कार्य संस्कृति बेहद वामपंथी है और उनके सहयोगी कर्मचारी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण प्रस्ताव से नफरत, नफरत और नफरत करते हैं। मुरुगेशन का कहना है कि ट्विटर कार्यालय की राजनीति इतनी वामपंथी थी कि इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर काम करने वाले लोगों को मौजूदा माहौल में काम करने के लिए अपने मूल विचारों को बदलना पड़ा। 

यह पूछने पर कि उनके सहकर्मियों में मस्क की डील को लेकर क्या प्रतिक्रिया है? मुरुगेशन ने कहा- ‘उनका कहना था कि ऐसा होने पर यह हमारा आखिरी दिन होगा।’  यह भी कहा कि अप्रैल में मस्क के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कंपनी में बहुत कुछ बदल गया है। कर्मचारी अपनी नौकरी के लिए चिंतित हैं, क्योंकि मस्क की कंपनियां ट्विटर के वामपंथी सोच के विपरीत अलग तरह से चलती हैं। मुरुगेशन ने कहा कि मस्क पूंजीवादी हैं और हम पूंजीवादी के रूप में काम नहीं कर रहे थे। 

कई कर्मचारियों ने विद्रोह किया
मुरुगेशन ने कहा कि ट्विटर के कई कर्मचारियों ने खुले तौर पर मस्क के अधिग्रहण को विफल करने की कोशिश की। कई कर्मचारियों ने इसके खिलाफ विद्रोह किया। नौकरी छोड़ने का प्रयास किया। हमने बगावत को रोकने का प्रयास किया। 

अभी अटकी हुई है मस्क की डील
ट्विटर को हाल ही में टेस्ला के सीईओ मस्क ने 44 अरब  डॉलर अधिग्रहित करने का करार किया है। उनके अधिग्रहण प्रस्ताव को अभी ट्विटर के शेयरधारक की मंजूरी मिलना बाकी है। इस बीच, मस्क ने भी घोषणा की कि इस सोशल मीडिया साइट के अधिग्रहण की डील अभी अटकी हुई है। 

मस्क ने भी की वामपंथी पूर्वाग्रह की शिकायत
मस्क ने खुद ट्विटर के वामपंथी पूर्वाग्रह को लेकर शिकायत की है। मस्क ने पूर्व में कहा था कि पूर्ववर्ती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर प्रतिबंध लगाने का ट्विटर का फैसला एक गलती थी और अगर सोशल मीडिया कंपनी का उनका अधिग्रहण सफल होता है तो वह इस फैसले को पलटकर ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे, तीन राज्यों में पहुंची टीम 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मई 2022। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी एक हालिया जांच से संबंधित है। सीबीआई की टीम ने कार्ति के घर और ऑफिस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं