अमेरिका के आसमान में दिख रहीं रहस्यमयी चीजें, एलन मस्क ने ट्वीट में लिखी गजब बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 13 फरवरी 2023। अमेरिका के आसमान में हाल के दिनों में कई बार रहस्यमयी चीजें दिखाई दे चुकी हैं, जिन्हें अमेरिका द्वारा निशाना बनाकर गिराया जा रहा है। अब दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क ने ट्वीट कर गजब बात लिखी है, जिसके चलते एलन मस्क का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। दरअसल एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘चिंता मत करिए, मेरे कुछ एलियन्स दोस्त मुझसे मिलने आ रहे हैं’। एलन मस्क का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 

बता दें कि हाल ही में अमेरिका के आसमान में विशाल गुब्बारा दिखाई दिया था, जिसे अमेरिका की वायुसेना ने निशाना बनाकर गिरा दिया था। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि यह चीनी जासूसी गुब्बारा था, जिसे सर्विलांस के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि चीन ने इससे इनकार किया और दावा किया था कि यह मौसम को मॉनिटर करने वाला गुब्बारा था जो गलती से उड़कर अमेरिका पहुंच गया था। 

इसके बाद यूएस वायुसेना और नेशनल गार्ड पायलट ने मिशिगन में हुरोन झील के ऊपर भी एक रहस्यमयी उड़ने वाली चीज को निशाना बनाया था। बीते शुक्रवार को एक और रहस्यमयी चीज अमेरिका में उत्तरी अलास्का में दिखाई दी थी, जिसे अमेरिकी वायुसेना ने निशाना बनाकर गिरा दिया था। शनिवार को कनाडा के युकोन क्षेत्र में भी एक रहस्यमयी उड़ने वाली चीज देखी गई थी, जिसे भी अमेरिकी वायुसेना ने निशाना बनाया था। दरअसल इन उड़ने वाले गुब्बारों आदि को नागरिक उड़ानों के लिए खतरनाक माना जाता है।  हालांकि कनाडा या अमेरिकी की सरकार ने अब इन रहस्यमयी गुब्बारों और अन्य उड़ने वाली चीजों को लेकर किसी देश पर आरोप नहीं लगाया है। 

Leave a Reply

Next Post

'रॉकी भाई' और ऋषभ शेट्टी से मिले पीएम मोदी, पुनीत राजकुमार को याद कर साउथ एक्टर्स के लिए कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 फरवरी 2023। यश निस्संदेह कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक है। ‘केजीएफ’ के साथ यश पूरे देश में घर-घर में मशहूर हो गए हैं। स्क्रीन पर अपने स्टाइलिश अंदाज और डैशिंग पर्सनैलिटी के कारण वह लोगों के चहेते बन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं