अमित शाह बोले: आईटीबीपी के रहते भारत-चीन सीमा की चिंता नहीं, किसी की मजाल नहीं कि एक इंच जमीन पर अतिक्रमण कर पाए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि आईटीबीपी जवानों के रहते उन्हें भारत-चीन सीमा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। जब हमें मालूम है कि हमारा आईटीबीपी का जवान वहां गश्त लगा रहा है, तो किसी की मजाल नहीं है कि भारत की एक इंच जमीन का भी कोई अतिक्रमण कर पाए। दरअसल, अमित शाह बेंगलुरु में आईटीबीपी के आवासीय एवं गैर आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।  उन्होंने कहा, आईटीबीपी सबसे दुर्गम क्षेत्रों में काम करने वाला सुरक्षाबल है। हम कल्पना ही नहीं कर सकते -42 डिग्री तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल और उत्कृष्ट देशभक्ति वाला काम है। लोगों ने आईटीबीपी जवानों को ‘हिमवीर’ उपनाम दिया है जो मुझे लगता है कि पद्म श्री, पद्म विभूषण से बड़ा है। अमित शाह ने आगे कहा, भारत की विकास यात्रा में कानून-व्यवस्था का अच्छा होना अहम है और BPR&D के तत्वाधान में इसका रिसर्च बहुत अच्छे तरीके से हो ऐसे कुछ बदलाव हमने तीन साल में किए हैं, जो अब अपने परिणाम भी देने लगे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा दिखाई नहीं देगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 31 दिसंबर 2022। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में एक साल से भी कम का समय बचा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में करीब 12 दिन मध्य प्रदेश में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल