जेल में भावुक हो गई मुस्कान…आंखों में आ गए आंसू, अब जीवन परिवर्तन के लिए पढ़ेगी ये किताब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ 31 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश के मेरठ अपनी पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है। आरोपी साहिल और मुस्कान की गतिविधियों के बारे में रोज नई-नई जानकारियां मिल रही है। अब जानकारी मिली है कि मुस्कान जेल में भावुक हो गई थी, उसकी आंखों में आंसू आ गए थे और अब वो जिंदगी बदलने के लिए रामायण पढ़ने वाली है। 

दोनों ने स्वेच्छा से ली रामायण
जानकारी के मुताबिक, यह सब तब हुआ, मेरठ के सांसद अरुण गोविल जेल पहुंचे। वह जिला कारागार में रामायण बांटने पहुंचे थे, यहां पर उनकी मुलाकात जेल में बंद आरोपी मुस्कान और साहिल से हुई। उन्होंने मुस्कान और साहिल को भी रामायण दी। सांसद ने कहा कि दोनों ने स्वेच्छा से रामायण ली और कहा कि वो इसे जरूर पढ़ेंगे। 

रामायण पढ़ने से आएगा उनके जीवन में परिवर्तन 
बता दें कि इन दिनों अरुण गोविल ‘घर-घर रामायण’ अभियान चला रहे हैं और इसी कड़ी में मेरठ जेल पहुंचे। वहां उन्होंने लगभग 1500 कैदियों को रामायण वितरित की। इस दौरान जेल परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। महिला और पुरुष बंदियों को चार स्थानों पर रामायण वितरित की गई। सांसद ने बताया कि जिला कारागार में मुस्कान और साहिल ने भी उनसे स्वेच्छा से रामायण ली यह विश्वास जताया कि वे इसे पढ़ेंगे। सांसद ने कहा कि मुस्कान और साहिल पहले नशे की हालत में थे, लेकिन अब उनके व्यवहार में सुधार दिख रहा है. वे सामान्य जीवन की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। रामायण पढ़ने से उनके जीवन में परिवर्तन आएगा। 

Leave a Reply

Next Post

शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सरकार से राहत, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 31 मार्च 2025। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों–जसवंत सिंह और बलविंदर सिंह के परिवारों से रविवार को मुलाकात की और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। सिंह ने सांसद निधि से […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए