टेस्ट सीरीज से पहले परिवार के साथ समय बिता रहे भारतीय क्रिकेटर्स

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली 29 जून 2021। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर अपना ध्यान केंद्रित करना है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज की शुरूआत 4 अगस्त से होगी। मैदान पर वापसी के पहले भारतीय क्रिकेटरों को ब्रेक दिया गया है। खाली समय में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस दौरान अपने परिवार के साथ ग्रेट ब्रिटेन में मस्ती करते नजर आए। 

फैमिली संग मस्ती करते दिखे रोहित-रहाणे

हार का गम भुलाने के लिए अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा परिवार के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. अजिंक्य रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें रहाणे और रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं. भारत की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, उससे पहले टीम को बायो-बबल से 20 दिनों का ब्रेक दिया गया है।

लोगों ने रोहित-रहाणे को बताया फ्यूचर कैप्टन्स 

सोशल मीडिया पर फैंस ने अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा की फोटो पर बहुत से कमेंट्स किए है, जिसमें कुछ लोगों का कमेंट चर्चा में आ गया. कुछ लोगों ने अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को भविष्य का कप्तान बताया है. लोगों ने अजिंक्य रहाणे को भविष्य का टेस्ट कप्तान और रोहित शर्मा को भविष्य का वनडे कप्तान बताया है. 

Leave a Reply

Next Post

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान : कहा- पंजाब में हमारी सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री,पुराने बकाया बिल माफ और 24 घंटे बिजलीं

शेयर करे चंडीगढ़ 29 जून 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे। प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पंजाब में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने की बात कही। पंजाब में चुनाव […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां