राहुल गांधी और अदाणी को लेकर हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2023। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अब तक हंगामों से भरा रहा है। जहां केंद्र सरकार राहुल गांधी को लंदन में दिए उनके बयानों के लिए घेर रही है, वहीं विपक्ष इस बार अदाणी मामले में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को मुद्दा बना रहा है। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी है। शुक्रवार को भी दोनों सदनों में यही नजारे रहे। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में नजर आए।

अनुराग ठाकुर बोले- बिना शर्त माफी मांगें राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य है कि वो सांसद हैं। सही मायने में ये दुर्भाग्य है कि वो सांसद हैं क्योंकि जिस सदन का वो हिस्सा हैं उसको ही बदनाम करने और उसके बारे में झूठ फैलाने का काम वो विदेशी धरती पर करते हैं। सदन में होंगे तो शायद कुछ कर पाएंगे। झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है। उनको बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए।

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

राहुल गांधी के बयान और अदाणी मुद्दे पर विवादे के बीच संसद के दोनों सदनों को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नड्डा के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को देश विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा, “नड्डा खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं? लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं? खुद मोदी जी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तो पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”

Leave a Reply

Next Post

शिंदे सरकार का तोहफा...महिलाओं का बस सफर होगा आसान, किराये में 50% रियायत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 मार्च 2023। महिला यात्रियों को 17 मार्च से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा संचालित सभी बसों के किराये में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। MSRTC ने शुक्रवार को यह घोषणा की। MSRTC की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, […]

You May Like

‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत