कारोबारी के परिवार के मुंह पर चिपकाया टेप, बच्चों को पीटा… फिर करोड़ों लूट कर 7 बदमाश फरार!

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बाराबंकी 23 मई 2026। बाराबंकी जिले में देवा थानाक्षेत्र के ग्वारी गांव में तड़के 7 हथियारबंद डकैतों ने किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया और उसके घर से करीब 1.02 करोड़ रुपए की नकदी एवं जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि वारदात के दौरान बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। पुलिस के अनुसार तड़के डकैत देवा-बाराबंकी मार्ग पर दरवाजा तोड़कर किराना कारोबारी आलोक जायसवाल के घर में पीछे से घुसे, उस वक्त परिवार के लोग गहरी नींद में थे। पुलिस के मुताबिक घर में आलोक, उनकी पत्नी, बेटा हिमांशु, बहू, मायके आईं 2 बेटियां और एक मासूम बच्चा मौजूद थे। पुलिस के अनुसार डकैतों ने पूरे परिवार को एक जगह बैठा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी मुंह पर टेप चिपका दिया। उन्होंने रोने पर बच्चों को पीटा। पुलिस का कहना है कि करीब 1 घंटे तक बदमाश अलमारियां, लॉकर और घर का कोना-कोना खंगालते रहे।

पीड़ित परिवार के मुताबिक डकैत करीब 12 लाख रुपए नकद और लगभग 90 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर ले गए। सुबह करीब 4:22 बजे सभी डकैत फरार हो गए। बाद में परिवार ने खुद को मुक्त कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर की जांच की गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए 5 टीम गठित की गई हैं तथा घर के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि बदमाशों को नकदी और जेवर की सटीक जानकारी थी जबकि आमतौर पर ऐसी जानकारी परिवार या करीबी लोगों को ही होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 मई 2026। भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने और बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुरुआत में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘येलो अलर्ट’ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल