अजय देवगन का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, RRR में ‘खतरनाक’ है फर्स्‍ट लुक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

डायरेक्‍टर एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्‍म ‘आरआरआर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और इस बीच शुक्रवार को अजय देवगन के बर्थडे के मौके पर फिल्‍म से उनका मोशन पोस्‍टर शेयर किया गया है।

1 मिनट 4 सेकंड के इस मोशन पोस्‍टर को राजामौली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें अजय देवगन सैनिकों के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। सैनिक उनकी तरफ धीरे-धीरे बंदूकें लेकर बढ़ते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है।

अजय के माथे से बहता दिख रहा खून
फिर अजय देवगन का लुक सामने आता है जिसमें उनके माथे से खून बहता दिख रहा है और उन्‍होंने अपने साथ कारतूस ले रखी है। इसके बाद अजय देवगन को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी जाती हैं।

फैंस को पसंद आया अजय का लुक
यह कहना गलत नहीं होगा कि मोशन पोस्‍टर में अजय का लुक कमाल का लग रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैंस इस पर फायर वाले इमोजी बना रहे हैं।

रिलीज से पहले ही बना दिया रेकॉर्ड

बता दें, रिलीज से पहले ही ‘आरआरआर’ ने नया रेकॉर्ड कायम कर दिया है और 900 करोड़ का बिजनस कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह ‘बाहुबली’ की प्री रिलीज बिजनस से भी डबल है। ‘बाहुबली’ ने रिलीज से पहले 500 करोड़ का बिजनस किया था। इस 900 करोड़ में थिअट्रिकल, डिजिटल, म्‍यूजिक और सैटेलाइट राइट्स शामिल हैं।

दशहरा पर रिलीज होगी फिल्‍म

‘आरआरआर’ दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। अजय देवगन के अलावा फिल्‍म में जूनियर एनटीआर , राम चरण और आलिया भट्ट जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह रोड सेफ्टी मैच का बहाना कर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे है

शेयर करेडॉ रमन बताये की बीस लाख करोड़ के राहत पैकेज में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य को कितनी राशि आबंटित की है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह बताये की मोदी राज में भारत देश संक्रमित राष्ट्रों की सूची में तीसरे स्थान पर क्यो है भाजपा शासित राज्यो […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल