सिफारिश वाली लिस्ट से ट्रिब्यूनल में नियुक्ति क्यों नहीं की? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। देश भर के ट्रिब्यूनलों में रिक्तियों को भरने पर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फिर से फटकार लगाई है। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने ‘सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी’ द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों (सिफारिश की गई लिस्ट) के बजाय ट्रिब्यूनल में वेटलिस्ट से लोगों को नियुक्त करने को लेकर सरकार की खिंचाई की है। सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को न्यायाधिकरणों में दो सप्ताह के भीतर नियुक्तियां करने को कहा है, साथ ही अनुशंसित सूची में शामिल व्यक्तियों को शामिल न कर पाने पर कारण देने को क‍हा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब कमेटी ने चिन्हित लोगों की लिस्ट तैयार कर सिफारिश कर दी थी, तो फिर वेट लिस्ट में शामिल लोगों को ट्रिब्यूनल में क्यों नियुक्त किया गया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि ‘मन मुताबिक’ लोगों की नियुक्ति की गई है। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने देश भर में ट्रिब्यूनल में रिक्त पदों को लेकर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि स्थिति दयनीय है और वादियों को अधर में नहीं छोड़ा जा सकता।

हालांकि, अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने पीठ को आश्वासन दिया कि केंद्र दो सप्ताह में ट्रिब्यूनल में चयन समिति द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों की सूची से नियुक्तियां करेगा। बता दें कि विभिन्न प्रमुख न्यायाधिकरणों और अपीलीय न्यायाधिकरणों में लगभग 250 पद खाली पड़े हैं। शीर्ष अदालत न्यायाधिकरणों में रिक्तियों संबंधी याचिकाओं और अर्ध न्यायिक निकायों को नियंत्रित करने वाले नए कानून संबंधी मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल में रिक्तियों को लेकर सरकार को फटकार लगाई थी। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा था कि हमें लगता है कि सरकार को इस अदालत के लिए कोई सम्मान नहीं है। सीजेआई ने चेतावनी देते हुए कहा था कि आप हमारे धैर्य का परीक्षा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से दागी 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो दिन पहले किया था क्रूज मिसाइल का परीक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सियोल 15 सितम्बर 2021। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण के दावे के दो दिन बाद ही दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इससे पहले अमेरिका और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर