श्रीनगर सहित घाटी में चप्पा-चप्पा खंगाला, क्रिसमस और नववर्ष से पहले सुरक्षा कड़ी, एंटी-सबोटाज ऑपरेशन जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 24 दिसंबर 2025। घाटी में बर्फबारी के बीच क्रिसमस पर्व व नववर्ष को देखते हुए पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पर्यटकों केे लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहीं। श्रीनगर शहर सहित अन्य संवदेनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा को और मजबूत करने और किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने के लिए जगह-जगह एरिया डोमिनेशन के साथ साथ एंटी-सबोटाज ऑपरेशन जारी हैं।इसी सिलसिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को भी श्रीनगर शहर में महत्वपूर्ण ठिकानों के आसपास एंटी-सबोटाज ऑपरेशन चलाए गए। श्रीनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ मिलकर श्रीनगर के नॉर्थ जोन में प्रमुख महत्वपूर्ण ठिकानों और संवेदनशील जगहों के आसपास एरिया सिक्योरिटी और एंटी-सबोटाज (एएसटी) ऑपरेशन ऑपरेशन चलाए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार टीमों को मुख्य चौराहों और बाजारों में तैनात किया गया था जहां उन्होंने गाड़ियों की जांच की, दस्तावेज वेरिफाई किए और ड्राइवरों से पूछताछ की। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने दुकानों और संदिग्ध इमारतों के अंदर भी तलाशी ली गई। जवानों के साथ विशेष खोजी कुत्तों के दस्ते भी थे।

उन्होंने कहा कि इस संयुक्त सुरक्षा अभ्यास का उद्देश्य समग्र सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करना, ऑपरेशनल तैयारी को बढ़ाना और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान चिन्हित किए गए इलाकों की पूरी तरह से जांच और सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा भी की गई। इस तरह के संयुक्त सुरक्षा अभ्यास संभावित खतरों को रोकने और जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए सक्रिय उपायों के हिस्से के रूप में समय-समय पर जारी रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के महाराजा बाजार और अमीरा कदल में ऑपरेशन चलाए। ये इलाके बख्शी स्टेडियम के पास हैं जो घाटी में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य स्थान है। इसके अलावा श्रीनगर के बीचोबीच स्थित लाल चौक और घंटाघर के करीब और श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र निशात (निशात मुगल गार्डन के करीब) में भी इसी तरह के ऑपरेशन चलाए गए जहां पर्यटकों की भीड़भाड़ रहती है। एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में क्रिसमस का त्योहार भी है। न्यू ईयर भी है जिस पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ने की संभावना है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पहलगाम में भी चलाया बड़ा तलाशी अभियान
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सालिया इलाके में भी मंगलवार को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों की मानें तो यह क्षेत्र प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के करीब है। किसी विशिष्ट इनपुट के आधार पर यह तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ हाथ न आने के चलते ऑपरेशन संपन्न हो गया। लेकिन इस ऑपरेशन को लेकर सुरक्षाबलों ने कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Next Post

'अब पाकिस्तान की जेब में है बांग्लादेश सरकार', ढाका के मिशन बंद करने के फैसले पर भड़के विशेषज्ञ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 दिसंबर 2025। बांग्लादेश में इन दिनों हिंसा और अराजकता का माहौल है। भारत के साथ बांग्लादेश के रिश्ते भी खराब दौर से गुजर रहे हैं और दोनों देशों ने अपनी-अपनी वीजा सेवाएं भी बंद करने का एलान कर दिया है। अब इसे […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल