पीएफसी ने रचा नया इतिहास, मुनाफा पहुँचा ₹33,625 करोड़

शेयर करे

पीएफसी-आरईसी विलय से बनेगी पावर सेक्टर की सबसे मजबूत वित्तीय ताकत

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 मई 2026। पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड पीएटी 10 प्रतिशत बढ़कर ₹33,625 करोड़ पहुँच गया, जबकि स्टैंडअलोन आधार पर लाभ 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹20,051 करोड़ रहा। इसी के साथ पीएफसी देश की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली एनबीएफसी बनी हुई है। कंपनी की कुल बैलेंस शीट ₹12.40 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं नेटवर्थ बढ़कर ₹1.73 लाख करोड़ पहुँच गई। एसेट क्वालिटी में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस एनपीए घटकर 0.66 प्रतिशत और नेट एनपीए केवल 0.13 प्रतिशत पर आ गया, जो कंपनी की मजबूत रिकवरी रणनीति को दर्शाता है।

सीएमडी परमिन्दर चोपड़ा ने कहा, “ एफव्हाई 26 पीएफसी के लिए उपलब्धियों और मजबूत प्रदर्शन का वर्ष रहा। पीएफसी और आरईसी  का प्रस्तावित विलय पावर सेक्टर के लिए एक अधिक मजबूत और सक्षम संस्था तैयार करेगा, जिससे बेहतर कार्यकुशलता और पूंजी क्षमता विकसित होगी।” उन्होंने आगे कहा, “₹18.55 प्रति शेयर कुल डिविडेंड हमारे शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने बताया कि टीआरएन एनर्जी और सिन्नर थर्मल के सफल समाधान के बाद एसेट क्वालिटी और मजबूत हुई है। मजबूत पूंजी आधार और ऊर्जा परिवर्तन पर फोकस के साथ पीएफसी भविष्य की नई तकनीकों और पावर सेक्टर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

'आधुनिक युद्ध में साथ चलना ही जीत की चाबी', रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं के तालमेल पर दिया जोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आज के समय में युद्ध लड़ने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। अब युद्ध केवल […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार