कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक

indiareporterlive
शेयर करे

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के दिए निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 04 दिसम्बर2020। कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आज पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण करने एवं काम करने की हिदायत दी।

कलेक्टर ने कहा कि धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि की सूचना होने पर प्रदर्शनकारियों के नेतृत्वकर्ता को बुलाकर मीटिंग रखी जाए, जिससे उनके आगे की योजना की जानकारी पहले से प्राप्त की जा सके तथा शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। उन्होंने उन्हें उनके क्षेत्रों में होने वाले प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, अशांति फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने क्षेत्र के मजिस्ट्रेटों एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को धान खरीदी केंद्रों का लगातार संयुक्त रूप से विजिट करने को कहा, जिससे टोकन, बारदाना और किसानों आदि संबंधी सुविधा का लाभ ग्रामीणजनों को मिले, दलालों और बिचैलियों पर अंकुश रहे और वास्तविक किसान को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देंश दिए। इस अवसर पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), एसडीओपी तथा तहसीलदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के विद्यार्थियों को लैपटॉप दे कर किया प्रोत्साहित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जशपुर 05 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान के निरीक्षण के बाद जशपुर नगर में एनईएस कालेज के समीप स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां संस्थान के कक्षा 10 और 12 वीं की प्रावीण्य सूची में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण