शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, जांच में जुटी पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 25 जून 2024। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थराव करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार गत रात्री 10 बजे के बाद जब ट्रेन अम्बाला स्टेशन से गुजर रही थी तभी शरारती तत्वों द्वारा ट्रेन की बोगी पर पत्थर फैंके गए। इस दौरान खिड़की का शीशा तक टूट गया। गनीमत यह रही कि जिस खिड़की का शीशा टूटा वह खाली थी और उसकी आगे वाली सीट पर एक पत्रकार बैठा जोकि बाल-बाल बच गया।  

इस संबंधी जानकारी देते हुए पत्रकार ने बताया कि वह दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (12045) में जा रहा था। जब ट्रेन अम्बाला स्टेशन से गुजरी तो किसी ने बाहर से ट्रेन की खिड़की पर पत्थर फैंका, जिससे शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी के जवान पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी किसी ने पत्थर फेंका था, लेकिन उस बार पत्थर खिड़की पर नहीं, बल्कि ट्रेन के निचले हिस्से पर लगा था।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी के आरोपों पर राजनाथ सिंह का जवाब, कहा- 'मल्लिकार्जुन खरगे एक वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका...’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 जून 2024। सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की वजह से हमारे नेता का अपमान […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ