पीएम मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी, कहा- समाज में नफरत और जहर न घोलें, किसान-मजदूर की बात करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 22 अप्रैल 2024। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत और जहर न घोलें। देश का बहुसंख्यक आबादी बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से त्रस्त हो चुका है। प्रधानमंत्री बताएं कि 10 साल उन्होंने क्या काम किया है, बिहार को विशेष राज्य देने का जो वादा किया वह क्यों नही पूरा नहीं हुआ। 

“किसान और मजदूर की बात करें प्रधानमंत्री”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जैसे-जैसे हार दिखता रहेगा वैसे-वैसे हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद की बात यह लोग करते रहेंगे, तो ये बहुत ही गलत बात है। प्रधानमंत्री किसान मजदूर की बात करें। वही अरविंद केजरीवाल को लेकर तेजस्वी ने कहा अरविंद केजरीवाल को तंग किया जा रहा है और इस दुख की घड़ी में हम लोग साथ हैं।

बता दें कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुस्लमानों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी। वहीं अब उनके इस बयान पर सियासी बवाल मच गया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत करेगा चीन-पाकिस्तान सीमा पर 3000 मिसाइलें तैनात, सेना कर रही 6800 करोड़ के दो प्रोजेक्ट पर काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अप्रैल 2024। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तनाव के बीच भारत ने अपनी रक्षा के लिए बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि  भारतीय सेना कम दूरी की कंधे पर रखकर दागी जा सकने वाली मिसाइलों को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल