पाकिस्तान के असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंचे सीएम अब्दुल्ला, उरी जाएंगे उपराज्यपाल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 09 मई 2025। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार सुबह जम्मू पहुंचे हैं। कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंचे हैं। वहीं रात में भारी गोलाबारी के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी सेक्टर का दौरा करेंगे। उपराज्यपाल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे।

कल भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आठ मिसाइल और कई ड्रोन मार गिराए गए
भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार (वीरवार) रात आठ बजे जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सहित कई इलाकों में आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों से असफल हमला किया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (एस-400) ने दुश्मन की आठ मिसाइलों और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। हमले के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में भी भारी गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

कल रात धमाकों से गूंज उठा था जम्मू शहर
रात आठ बजे जम्मू शहर धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों के साथ ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई। बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग भी सुरक्षित जगहों की ओर लौटने लगे। मिसाइलों का मलबा लपटों के साथ गिरते दिखा।

Leave a Reply

Next Post

तनाव को देखते हुए देश के 24 हवाई अड्डे बंद, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2025। ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला उठा है। सरहद पर बीते 36 घंटे में तेजी से हालात बदले हैं। इन हालातों को देखते हुए देश भर में एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल