सुपर स्टार रवि किशन की सबसे बड़ी फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का धांसू ट्रेलर आउट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा

मुंबई 22 मार्च 2024। भोजपुरी सुपर स्टार सह सांसद रवि किशन की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का भव्य ट्रेलर आउट गया है. इस फिल्म के ट्रेलर में रवि किशन का भव्य रूप नजर आ रहा है. साथ ही उनके अलग – अलग शेड्स फिल्म के प्रति आकर्षण पैदा करने वाले हैं. यह देश की सभी भाषाओँ का सबसे बड़ा थियेटर रिलीज होने वाली फिल्म बनने जा रही है.  फिल्म २९ मार्च 2024 को रिलीज होगी. इसके निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं. सह-निर्माता अरविंद सिंह और अमरजीत दहिया हैं. कार्यकारी निर्माता शंकर नारायणन हैं और राजेश मोहन ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का ट्रेलर 3 मिनट और 9 सेकेण्ड का  है.  इस फिल्म में दो युगों की कहानी का समन्वय दिख रहा है. फिल्म की मेकिंग विशुद्ध रूप से दक्षिण के सिनेमा की तरह की गयी है. रवि किशन इस फिल्म में वर्दी के साथ गेरुआ वस्त्र में जानदार लग रहे हैं. फिल्म में उनकी उपस्थिति और इसकी कहानी बेजोड़ मालूम पड़ रही है. फिल्म को लेकर रवि किशन पहले ही दावा कर चुके हैं कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है और यह दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करने वाली है. फिल्म का ट्रेलर टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है।

आपको बता दें कि यह  भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो पैन इंडिया लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे सिने पोलिस देशभर में रिलीज कर रही है.  फिल्म का रिलीज डेट 29 मार्च है.  फिल्म “महादेव का गोरखपुर” अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी.  फिल्म  यूपी, बिहार, असम और बंगाल की, तो उत्तर प्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल व असम में 23 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.  रवि किशन ने कहा कि  फिल्म “महादेव का गोरखपुर” समस्त भारत की भाषा सबसे बड़ी थियेटर रिलीज़ होगी और अमेरिका के 12 सिनेमा हॉल में भी लोग इस फिल्म को देख   सकेंगे. भोजपुरी समाज के ख़ातिर और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी माटी के बोली अब विश्व देखी, गोरखपुर के विश्व देखी. महादेव के आशीर्वाद से 29 मार्च के ..हर हर महादेव।

आपको बता दें कि फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का निर्माण किया है, जिसके प्रस्तुतकर्ता सी सी शाह एंड संस हैं. फिल्म का म्यूजिक राईट जंगली म्यूजिक के पास है. फिल्म के निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल संकरण हैं. सह निर्माता अरविंद और अमरजीत दहिया हैं. कहानी साई नारायण ने लिखी है. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.  डीओपी अरविंद सिंह हैं. म्यूजिक अगम अग्रवाल और रंजिन राज का है. एक्शन फैंटम प्रदीप का है. कोरियोग्राफी संतोष ने की है. लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय हैं।

Leave a Reply

Next Post

होली पर रिलीज होगी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की एक्शन पैक्ड फिल्म  'सन ऑफ बिहार'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा मुंबई 22 मार्च 2024। साल 2024 का होली भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाला है. इस दिन भोजपुरी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ रिलीज हो रही है. फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में होगी. इस फिल्म में खेसारीलाल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण