महिलाओं ने 10 हजार ट्री गार्ड बनाकर किया 45 लाख रुपये का व्यवसाय

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 सितम्बर 2020।  आकांक्षी जिले नारायणपुर में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ो की सुरक्षा का दायित्व भी अच्छी तरह से निभा रही हैं। जिले के स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा पौधो की सुरक्षा के लिए बांस के आकर्षक एवं मजबूत ट्री-गार्ड बना रही हैं। समूहों की महिलाओं ने 10 हजार ट्री गाड बनाकर 45 लाख रूपए का व्यवसाय किया है। समूह द्वारा इन ट्री-गार्डाे को तैयार कर साढ़े चार सौ रूपए प्रतिनग के हिसाब से जिला प्रशासन को बेचा गया है। बरसात के मौसम में किए जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे पौधो की सुरक्षा के लिए इन ट्री-गार्डाे का उपयोग रोड के किनारे एवं गौठानो में हुए वृक्षारोपण में किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

नवा रायपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क संगवारी क्लीनिक का शुभारंभ : महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दी शुभकामनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 सितम्बर 2020। श्री सत्य साई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित नया रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर में 9 सितम्बर को डॉ.सी.राजेश्वरी संगवारी क्लीनिक का का शुभारंभ किया गया। इस संगवारी क्लीनिक में मातृ स्वास्थ्य ओपीडी के माध्यम से […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक