रिहायशी इमारत पर हमले में 30 फलस्तीनियों की मौत, 24 घंटे में गई 266 की जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेल अवीव 23 अकटूबर 2023। इस्राइल के हमले में 30 फलस्तीनी नागरिकों की मौत की खबर है। फलस्तीनी मीडिया ने सोमवार को यह दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल ने गाजा में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। जिस इमारत को निशाना बनाया गया, वह गाजा के जबालिया शरणार्थी कैंप के अल-शुहादा इलाके में स्थित थी। फलस्तीनी मीडिया के अनुसार, हमले के बाद इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई और इमारत में मौजूद कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। 

बीते 24 घंटे में 266 लोगों की मौत का दावा
वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बीते 24 घंटे में इस्राइल के हवाई हमले में 266 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है, इनमें 117 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बीते  दो हफ्ते में इस्राइल के हमले में गाजा पट्टी में 4600 लोगों की मौत हुई है। वहीं हमास के हमले में इस्राइल में 1400 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस्राइली सेना ने कहा है कि उसने लेबनान में आतंकी संगठन हिज्बुल्ला के दो ठिकानों को निशाना बनाया है, जहां से इस्राइल पर रॉकेट हमले की तैयारी की जा रही थी। हिजबुल्ला ने भी माना है कि उसका एक लड़ाका मारा गया है। 

बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को दी चेतावनी
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को चेतावनी दी है कि अगर हिजबुल्ला ने लड़ाई में शामिल होने की कोशिश की तो दूसरा लेबनान युद्ध हो सकता है और यह गलती हिजबुल्ला की सबसे बड़ी गलती होगी। सीरियाई मीडिया ने दावा किया है कि इस्राइल की मिसाइलों ने दमिश्क और अलेप्पो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला किया है। जिसके चलते एयरपोर्ट का संचालन बाधित हो गया है और दो लोगों की मौत हुई है। इस्राइली सेना ने भी बयान जारी कर कहा है कि दक्षिण में रविवार को उसके टैंक से गलती से मिस्त्र के ठिकाने पर हमला हुआ है। मिस्त्र ने कहा है कि इस हमले में उसके कुछ सैनिक घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'अगर संघर्ष में हमारे सैनिक बने निशाना तो...', अमेरिका ने दुश्मनों को जारी की सीधी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 23 अक्टूबर 2023। इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिका ने अपने दुश्मनों को सीधी चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को कहा कि यह तय है कि ईरान अपनी परोक्ष शक्तियों के जरिए इस्राइल और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल