17 मई को सूरीनाम में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होंगे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 09 अप्रैल 2025। महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को प्रतिष्ठित आईएनएससीआर  पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस भव्य पुरूस्कार समारोह का आयोजन 17 मई 2025 को सूरीनाम में होगा। मुम्बई के प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए नवकिरण संस्था (फिल्म्स) बीड़ जिला पुलिस फाउंडेशन ने घोषणा की कि भारत सरकार और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के कार्यान्वयन के लिए महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए INSCR पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इस मौके पर बाबा साहेब जोगदंड, डॉ हरिशचंद्र वंगे,शैलेन्द्र चौहान,  अनंत वेडे, भीमराव पॉले और डॉ आनंद टिंबे उपस्थित थे। आईएनएससीआर भारत, नीदरलैंड, नेपाल, सूरीनाम सोशल कोलैबोरेशन रिवार्ड 2025 ने समाज की भलाई के कार्यों में महत्वपूर्ण भागीदारी और राष्ट्र हित के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए इस पुरस्कार का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस पुरस्कार के लिए नवकिरण संस्था (फिल्म्स), बीड़ जिला पुलिस फाउंडेशन, नेपाल फिल्म तकनीशियन संघ और मास्क नीदरलैंड के सहयोग से काम किया गया। नीदरलैंड की ओर से सूरीनाम मंत्रालय को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।

इस पुरस्कार समारोह के माध्यम से हमने पूरी दुनिया को बेटी बचाओ का संदेश देने का महत्वपूर्ण उद्देश्य निर्धारित किया है। इसके लिए नेपाल के महामहिम उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव ने वास्तव में दौरा किया और इस कार्य को प्रोत्साहित किया, “नवकिरण संस्था (फिल्म्स) बीड़ जिला पुलिस फाउंडेशन के बाबासाहेब जोगदंड ने यह कहा। नवकिरण संस्था पुलिस फाउंडेशन की ओर से डॉ. हरिश्चंद्र वांगे ने कहा, “देवेंद्र फडणवीस का नाम हमारी निर्णय समिति की ओर से सर्वसम्मति से चुने गए, क्योंकि उन्होंने एक साल पहले हमरे प्रयासों का पूरी तरह से समर्थन किया था. हमने उन्हें हिंदी चैरिटी फिल्म लाडली बेटियां के बारे में भी बताया, जिसे बीड़ जिला पुलिस बल के सहयोग से बनाया गया था। डॉ. आनंद टिंभे ने बताया, “नीदरलैंड में एक विशेष समारोह में सूरीनाम के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मौरिट्स सफदर हुसैनखान हसनखान के साथ उन्हें INSCR 2025 विशेष सम्मान देने का निर्णय लिया गया। हालांकि, यूक्रेन और रूस में युद्ध के कारण नीदरलैंड में नियोजित कार्यक्रम को सूरीनाम में स्थानांतरित किया जा रहा है। नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री और नाटो महासचिव मार्क रूट के प्रयासों से प्रस्ताव को सूरीनाम सरकार द्वारा तुरंत मंजूरी दे दी गई और 17 मई 2025 को वहां आयोजित किया जाना है।

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद, जो सम्भवतः व्यक्तिगत रूप से देवेंद्र फडणवीस को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने वाले हैं, ने समाज के लिए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा, ” देवेंद्र फडणवीस एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में हमारे सामने हैं। आज उनका काम हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है। क्योंकि हमें लगता है कि वे एकमात्र राजनीतिक व्यक्तित्व हैं जिन्होंने हमेशा देश के हित और हर समाज की भलाई के लिए पहल की है और काम किया है। वे महाराष्ट्र पुलिस बल को समय-समय पर अपने काम में स्वतंत्र शक्तियों का उपयोग करने और कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए स्वतंत्र हाथ देने में सहायक रहे हैं।” प्रेमभूम जम (पुष्कर लामा) नेपाल फिल्म तकनीशियन संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हमें गर्व है कि आज, नवकिरण संस्था, पुलिस फाउंडेशन और नेपाल फिल्म के सहयोग से लड़कियों को सशक्त बनाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की पहल में देवेंद्र फडणवीस का नेतृत्व बहुत ज्यादा सराहनीय है और इस पुरस्कार के लिए उनसे बेहतर कोई नेता नहीं है।”

प्रेरणा और सपोर्ट के रूप में इस कार्य की जिम्मेदारी लेने का श्रेय उमेश वी. वानखेड़े, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई (जलकार्य) छत्रपति संभाजीनगर, हमारे सहयोगी सदस्यों और बीड़ जिला पुलिस बल को जाता है। देवेंद्र फडणवीस को ओसाका सिटी यूनिवर्सिटी, जापान से मानद डॉक्टरेट, जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका से आउटस्टैंडिंग लीडरशिप इन डेवलपमेंट अवॉर्ड और कोयासन यूनिवर्सिटी, जापान से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिल चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने "इवाना बाय जिंदल" का किया उद्घाटन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर/मुंबई 09 अप्रैल 2025। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के बाद, नागपुर शहर अब रत्न और आभूषण क्षेत्र भी अपनी पहचान बना रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। प्रीमियम लैब-ग्रोन्ग डायमंड्स और पोल्की ज्वेलरी के क्षेत्र में प्रसिद्ध इवाना बाय जिंदल […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां