मलिंगा राजस्थान से मुंबई में गए तो राजस्थान रॉयल्स ने भी उनकी टीम से छीना एक दिग्गज, सहायक और बॉलिंग कोच भी बनाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2023। विश्व कप 2023 के बीच आईपीएल को लेकर भी हलचल शुरू हो गई है। विश्व कप के बाद फ्रेंचाइजी द्वारा रीटेन और बाहर निकाले जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी सामने आ जाएगी। हालांकि, कुछ टीमें अगले सीजन की तैयारी के लिए अभी से ही जुट गई हैं। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा को अपनी टीम से जोड़ा था। उन्होंने मलिंगा को अगले सीजन के लिए नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था।

अब राजस्थान रॉयल्स ने भी इसका बदला लेते हुए मुंबई के पूर्व बॉलिंग कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को अपनी टीम से जोड़ लिया। राजस्थान ने बॉन्ड को असिस्टेंट कोच बनाया है और साथ ही वह गेंदबाजी कोच भी रहेंगे। बॉन्ड राजस्थान के टीम डायरेक्टर और मुख्य कोच कुमार संगकारा को असिस्ट करते दिखेंगे।  

अपने समय के सबसे तेज और सबसे शानदार गेंदबाज में से एक रहे बॉन्ड को कोचिंग का भी काफी अनुभव है। वह 2012 से 2015 तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के भी बॉलिंग कोच रह चुके हैं। उनकी देखरेख में न्यूजीलैंड की टीम 2015 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। इसके बाद 2015 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बतौर गेंदबाजी कोच शामिल किया था। 2015 से लेकर अब तक मुंबई को चार बार चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनकी देखरेख में कई तेज गेंदबाज, जैसे कि जसप्रीत बुमराह, मिचेल मैक्लेनघन और ट्रेंट बोल्ट टी20 स्पेशलिस्ट बन गए।

48 साल का यह दिग्गज अब राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने जा रहा है। राजस्थान के पास कई बेहतरीन युवा पेसर्स हैं। उन्हें बॉन्ड से काफी कुछ सीखने का मौका मिल सकता है। इनमें प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीव सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, ओबेड मैकॉय, केएम आसिफ और कुलदीप यादव शामिल हैं। बॉन्ड को शामिल करने के फैसले का स्वागत करते हुए फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट संगकारा ने कहा- बॉन्ड वर्तमान दौर के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उनके पास काफी अनुभव और ज्ञान है। वह अपने काम में सर्वश्रेष्ठ हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत, हाईकोर्ट का आदेश- गार्ड की पत्नी को 50 लाख दें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2023। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र और सफदरजंग अस्पताल को अस्पताल में तैनात उस सुरक्षा गार्ड की पत्नी को 50 लाख रुपये जारी करने का निर्देश दिया है, जिसकी कोविड​​-19 महामारी के वक्त ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। उच्च […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान