जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को ‘अराजक’ करार दिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मार्च 2026। अरविंद केजरीवाल और उनके साथी कथित शराब घोटाले से तो बरी हो गये हैं, लेकिन फांसी घर विवाद में फंसते दिखाई दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने फांसी घर विवाद में दिल्ली विधानसभा की कमेटी के सामने पेश होने के मामले की सार्वजनिक सुनवाई की मांग की, लेकिन भाजपा ने कहा है कि विधानसभा की विशेष कमेटी की कार्रवाई को सार्वजनिक रूप से प्रसारित नहीं किया जा सकता। उसने केजरीवाल की मांग को अव्यावहारिक और ‘अराजक’ राजनीति का उदाहरण करार दिया है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए यह दावा किया था कि पुराने सचिवालय का एक कक्ष अंग्रेजों के शासनकाल में फांसी घर हुआ करता था। आप शासन में इसको लेकर कई बार बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। लेकिन भाजपा ने तब इसे अरविंद केजरीवाल का ‘राजनीतिक नाटक’ करार दिया था। अब सत्ता में आने के बाद पार्टी ने विभिन्न जांच के सहारे दावा किया है कि पिछली सरकार का दावा पूरी तरह तथ्यों से परे था। इसी मामले में दिल्ली विधानसभा की विशेष कमेटी के सामने उनकी पेशी की मांग की गई थी।  केजरीवाल ने एक बार फिर से दावा किया कि उक्त घर फांसी घर ही हुआ करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक कारणों से इस तथ्य को इनकार कर रही है और इसे टिफिन घर करार दे रही है। उन्होंने समिति के सामने अपनी पेशी को सार्वजनिक करने की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दिल्ली में कोई काम नहीं कर रही है।

11 साल सत्ता में रहने के बाद भी गंभीर राजनीति नहीं सीख पाए केजरीवाल- भाजपा 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीति की शुरुआत से ही झूठ और बयानबाजी की राजनीति की थी, वे आज भी वही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष समिति के सामने पेशी के सार्वजनिक प्रसारण की मांग करना उनके इसी व्यवहार को दिखाता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को समझना चाहिए कि विशेषाधिकार समिति की सुनवाई को सार्वजनिक रूप से प्रसारित नहीं किया जा सकता। 

सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल तर्कहीन बातें कर केवल लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, लेकिन वे समिति के सामने कोई ऐसा तथ्य या तर्क प्रस्तुत नहीं कर पाए जिससे यह साबित होता हो कि उक्त घर फांसी घर हुआ करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सत्ता में रहने के दौरान भी अराजक तरीके से व्यवहार कर रहे थे और आज विपक्ष में रहने के बाद भी अराजक व्यहार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 07 मार्च 2026। उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पांच लोगों को भारत की नागरिकता के प्रमाणपत्र दिए। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां