बोलीं- फिल्म को उस अंदाज में पेश किया जिसका हम इंतजार कर रहे थे

इंडिया रिपोर्टर लाइव
मुंबई, 30 सितंबर 2026। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म को सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों ने भी काफी सराहा था। एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस निम्रत कौर ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। अभिनेत्री निम्रत कौर ने एक बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने दर्शकों के बीच स्पाई फिल्मों को लेकर सोच बदल दी है। एएनआई से हुआ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब कोई चीज इतनी अच्छी तरह से बनाई जाती है कि लोगों को पता चल जाता है कि ऐसी चीज कितनी प्रैक्टिकल लग सकती है। तो जाहिर है, अब जब स्तर ऊंचा हो गया है, और मेरा मानना है कि कभी-कभी हमारे सामने ऐसी फिल्म आती है जिसे देखकर लगता है, अरे, यह तो वही कहानी है, लेकिन इसे उस अंदाज में पेश किया गया है जिसका हम इंतजार कर रहे थे, तो सब कुछ उसी स्तर का या उससे बेहतर होना चाहिए, वरना, आप जानते हैं, हमें इसे बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।’
आम जासूसी फिल्म नहीं है
आगे अपनी बातचीत में निम्रत कौर ने कहा, ‘धुरंधर अपने प्रस्तुति के कारण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उदाहरण बन गई है। अगर किसी कहानी को उसकी पूरी क्षमता के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जाता है, तो वह एक नॉमर्ल जासूसी फिल्म नहीं रह जाती वह धुरंधर बन जाती है।’
‘धुरंधर’ फिल्म की कहानी
फिल्म ‘धुरंधर’ में एक भारतीय एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो एक गुप्त मिशन पर होता है। इसमें आतंकवाद, खुफिया ऑपरेशन और बॉर्डर के बीच के तनाव जैसे मुद्दों को भी दिखाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदारों में हैं।
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म के पहले पार्ट ने 31 दिनों में 1,253 करोड़ से भी ज्यादा था। वहीं फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टोटल कलेक्शन 1,720.68 करोड़ था।

