पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार…सुरक्षा में तैनात होंगे 2060 पुलिसकर्मी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीएम मोदी के दौरे से पहले आत्मघाती बम हमले की धमकी वाली चिट्ठी केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पास आई जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर के सेतु रमन ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कोच्चि दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 2060 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके तहत दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो में 15,000 और युवम-23 कार्यक्रम में 20,000 लोगों के आने की उम्मीद है। युवम-23 के प्रतिभागी केवल मोबाइल फोन ला सकते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी 24 और 25 अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे जहां वो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं पीएम मोदी के दौरे की जानकारी लीक होने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री की केरल यात्रा पर खुफिया रिपोर्ट लीक होना एक गंभीर सुरक्षा चूक है। मुरलीधरण ने कहा कि मीडिया में अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (एडीजीपी) की गुप्त रिपोर्ट का लीक होना एक गंभीर विफलता है।

Leave a Reply

Next Post

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- विश्व में सिर्फ भारत ने श्रीलंका की मदद की, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बोले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एक सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हम धर्म के लिए आगे बढ़ रहे हैं। दूसरे देश बड़े होकर सिर्फ दूसरों पर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक