‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज बड़ा दिन’, अमित शाह ने व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2026। अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद के बाद अब ऐतिहासिक व्यापार समझौता हो गया है। ट्रंप ने सोमवार को इस बात का एलान किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। अब ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई दिग्गज नेताओं ने इस समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक तरफ जहा शाह ने इस समझौते पर खुशी जताते हुए इस दिन को भारत-अमेरिका के लिए खास बताया। साथ ही कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा और पारस्परिक विकास की राह बनाएगा। तो दूसरी ओर भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं के लिए अवसर बताया। 

‘व्यापार समझौते का फायदा दोनों देशों और इनके लोगों को मिलेगा’

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिसमें टैरिफ को काफी कम करके 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों और पारस्परिक विकास बेहतर होगा।’ 
  • शाह ने ‘ऐतिहासिक व्यापार समझौते’ के लिए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि इससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी भी मजबूत होगी और इसका फायदा दोनों देशों और यहां के लोगों को मिलेगा। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार भी बढ़ेगा। 

भाजपा अध्यक्ष बोले- युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुल रहे
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर खुशी जताई और सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत-अमेरिका संबंधों में हुई नई प्रगति अभिनंदनीय है। माननीय प्रधानमंत्री जी को बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में भारत में युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। भारत और अमेरिका जैसे मजबूत लोकतंत्र देशों के बीच मजबूत संबंधों का दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव होगा। इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और मेक इन इंडिया के अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या बोले जयशंकर?
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के नए कदम स्वागत योग्य हैं।उन्होंने बताया कि यह कदम नई नौकरियों के अवसर पैदा करेगा, आर्थिक विकास को तेज करेगा और दोनों देशों में नवाचार को बढ़ावा देगा।

जयशंकर न आगे इस बात पर भी जोर दिया कि इस समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों को मजबूती मिलेगी और भरोसेमंद तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के अवसर बहुत बड़े हैं और हमें विश्वास है कि इन्हें सफल बनाया जा सकेगा। उनका मानना है कि मजबूत आर्थिक रिश्ते ही दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का सबसे ठोस आधार हैं।

सीएम फडणवीस बोले- दोस्ती का एक नया अध्याय
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ती की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारत को अमेरिका से प्राथमिकता वाली टैरिफ दर मिलेगी, जो वैश्विक व्यापार में एक बड़ा अवसर है।

फडणवीस ने कहा कि यह भारत-अमेरिका दोस्ती के नए युग की शुरुआत है और यह समझौता भारतीय व्यवसायों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से निर्यात में अग्रणी रहा है, और अब इस समझौते से राज्य को डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक में निवेश मिलने के अवसर बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Next Post

टीजर से पहले सामने आया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2026। ‘धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म के टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कल रणवीर सिंह ने हिंट दी थी कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर जारी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं