शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान की बढ़ी मुश्किलें, भारत से लौटने पर बांग्लादेश में नहीं मिलेगी राहत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मई 2021। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्हें भारत से बांग्लादेश पहुंचने के बाद 14 दिन तक क्वारंटाइन से गुजरना होगा। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आईपीएल 2021 में हिस्सा ले रहे थे। आईपीएल 14 को कोरोना महामारी की वजह से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक अधिकारियों ने मंगलवार को क्रिकबज को बताया कि दोनों को बांग्लादेश सरकार द्वारा जारी किए गए नियम के मुताबिक 14 दिन के संस्थागत क्वारंटाइन से गुजरना होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) बांग्लादेश के स्वास्थ सेवा से जुड़े अधिकारियों से बातचीत कर रहा था, ताकि दोनों के क्वारंटाइन पीरियड कोस कम किया है। क्योंकि उनके श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शामिल होने की उम्मीद थी।

डीजीएच के प्रोफेसर अबुल बशर ने क्रिकबज को बताया कि बीसीबी से शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान को छूट देने के लिए एक आवेदन मिला था। उन्हें सूचित कर दिया गया है कि भारत से वापस आने पर उन्हें 14 दिन का संस्थागत क्वारंटाइन पूरा करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि ये नियम सभी के लिए लागू है। उन्होंने कहा कि वो ये क्वारंटाइन होटल सोनारगाँव या होटल रेडिसन में पूरा कर सकते हैं।  

शाकिब अल हसन केकेआर से तथा मुस्तफिजुर रहमान राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल में खेल रहे थे। आईपीएल स्थगित होने के बाद दोनों को 48 घंटों में विशेष व्यवस्था से ढाका पहुँचाया जाएगा। बांग्लादेश ने भारत की सभी फ्लाइट इस समय बैन की हैं।  श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम में इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहता है। इसलिए वो उनकी वापस लाने के लिए बेताब है।

Leave a Reply

Next Post

मैड्रिड ओपन : कार्लोस को 18वें जन्मदिन पर नडाल से टक्कर का तोहफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मई 2021। बचपन में जिस खिलाड़ी को देखकर रैकेट पकड़ा हो, अपने 18वें जन्मदिन पर उसी आदर्श खिलाड़ी से मुकाबले का मौका मिले तो उससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है। स्पेन के कार्लोस अलकारेज के लिए बुधवार का दिन कॅरिअर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान