फलस्तीन में भोजन और दवाओं का संकट, भारत ने पहुंचाई 38.5 टन राहत सामग्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2023। भारत ने इस्राइल-हमास युद्ध के चलते खाने-पीने के सामान और दवाओं की कमी से जूझ रहे फलस्तीनियों के लिए मानवीय मदद भेजी है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रविवार सुबह आठ बजे उड़ा भारतीय वायुसेना का सी-17 परिवहन विमान करीब 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर शाम को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचा। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इस्राइल व निर्दोष फलस्तीनियों के साथ खड़ा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर कहा, फलस्तीन के लिए भारत की मानवीय सहायता मिस्र पहुंची। वहां राजदूत अजीत गुप्ते ने राहत सामग्री रेड क्रिसेंट को सौंपी। इनमें जीवनरक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता संबंधी सामान और पानी स्वच्छ करने के टैबलेट समेत अन्य  वस्तुएं शामिल हैं। इस बीच, मिस्र से और 17 ट्रक राहत सामग्री गाजा पहुंची है। शनिवार को राफा सीमा खुलने के बाद 20 ट्रकों से पानी, खाने के सामान और दवाएं भेजी गईं।
       
भारत ने इस्राइल से 143 नागरिक और निकाले
भारत ने ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से 143 और नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। इनमें भारत के अलावा नेपाल के दो नागरिक और छह नवजात भी हैं। तेल अवीव से आने वाला यह छठा जत्था है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। इस्राइल में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर यात्रियों की तस्वीरें साझा कीं।  

लेबनान में हिज्बुल्ला के छह आतंकी मार गिराए
हमास और उसका साथ देने वाले आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए इस्राइली सेना ने लेबनान में हिज्बुल्ला के 6 आतंकी मार गिराए। वेस्ट बैंक के जेनिन में मस्जिद में बने आतंकी ठिकानों पर भी हमला किया। उधर, सीरिया की सरकारी मीडिया ने कहा, इस्राइल ने राजधानी दमिश्क और अलेप्पो में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर बम गिराए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और रनवे नष्ट हो गया। एजेंसी

हमास ने टैंक व बुलडोजर  नष्ट करने का किया दावा
हमास ने दावा किया कि उसने दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के पास इस्राइली सेना के एक टैंक और दो बुलडोजर को नष्ट कर दिया है। हालांकि, इस्राइली सेना ने कहा कि उसे इस बारे में कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

अब कोई भी खतरा दूर नहीं, हमास-इजरायल जंग पर एस जयशंकर ने चेताया, मिडिल ईस्ट के हालात का असर...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2023। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि संघर्ष और आतंकवाद के दुष्प्रभाव को रोके जा सकने की कोई भी उम्मीद अब संभव नहीं है। जयशंकर ने दुनियाभर में हो रही भू-राजनीतिक उथल-पुथल के संबंध में एक कार्यक्रम में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं