“बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र”, राज्य के स्थापना दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मार्च 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और राज्य की प्रगति की कामना की। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘अपने दृढ़ निश्चय, कर्तव्य के प्रति समर्पण और त्याग के लिए मशहूर बिहार के लोगों ने देश-विदेश में अपनी जगह बनाई है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।” बिहार को 22 मार्च 1912 को पश्चिम बंगाल से अलग कर एक राज्य बनाया गया था। 

आज 112 साल का हुआ बिहार 
बता दें कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य का निर्माण हुआ था। तब तक बिहार बंगाल प्रोविंस का हिस्सा था। आजादी के बाद 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ। हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। 2024 में बिहार 112 साल का हो गया है। इस दिन पब्लिक होलिडे होता है। पूरे राज्य में छुट्टियां होती हैं।

Leave a Reply

Next Post

जाति जनगणना पर आनंद शर्मा ने उठाए सवाल, बोले- "ना जात पर, न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर" कांग्रेस का ही था नारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2024। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जाति जनगणना की वकालत करते रहे हैं, वहीं कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य आनंद शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर जाति जनगणना कराने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल