हनीमून हत्याकांड: मुख्य आरोपी को जमानत देना बड़ी गलती, राजा रघुवंशी केस में SC पहुंची मेघालय सरकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जुलाई 2026। मेघालय सरकार ने 2025 में राज्य में अपने पति की हत्या करने की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दिए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को कहा कि उच्च न्यायालय ने मामले की मुख्य आरोपी को जमानत देकर गलती की है। उन्होंने याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए जाने का अनुरोध किया।

आरोपी के फरार होने की आशंका
मेहता ने कहा कि सोनम को इस आधार पर जमानत दी गई कि गिरफ्तारी के समय उसे गिरफ्तार किए जाने के आधारों की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, ”संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने का मामला एक ऐसे प्रावधान से जुड़ा है, जिसका उल्लेख टाइपिंग की गलती की वजह से गलत तरीके से हो गया था।” मेहता ने इस बात पर भी जोर दिया कि आरोपी के फरार होने की आशंका है।

हनीमून पर पति की कराई थी हत्या 
पीठ ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। मेघालय उच्च न्यायालय ने सोनम रघुवंशी को जमानत देने के एक अधीनस्थ अदालत के आदेश को 29 जून को बरकरार रखा था। हनीमून के लिए मेघालय आया यह नवविवाहित दंपति पिछले वर्ष 23 मई को सोहरा इलाके में लापता हो गया था। इसके बाद राजा रघुवंशी का शव दो जून 2025 को एक गहरी खाई में मिला था। पुलिस ने आरोप लगाया है कि सोनम रघुवंशी ने भाड़े के हमलावरों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

Leave a Reply

Next Post

ISRO, NIA, DRDO और Air India को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति गाजियाबाद से गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने देश की सबसे हाई-सिक्योरिटी वाली संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को बम से उड़ाने की झूठी धमकी वाले ईमेल भेजने के मामले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने डिजिटल सुरागों का पीछा करते हुए गाजियाबाद […]

You May Like

हंसता-बोलता इंसान भी हो सकता है डिप्रेशन का शिकार....|....अदिति राव हैदरी: पति के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री....|....एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हटा पाकिस्तान....|....नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल....|....गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने का वीडियो वायरल, 9 आरोपी गिरफ्तार....|....आईजीकेवी में बीएससी कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: हरियाणा में विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद....|....ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या....|....मध्यप्रदेश में नियमों का पालन नहीं करने वाले 65 अस्पतालों आयुष्मान इलाज बंद....|....17 जिलों में 82 ग्रामीणों को मिले संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज