अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनेंगे गोपी थोटाकुरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 13 अप्रैल 2024। उद्यमी एवं पायलट गोपी थोटाकुरा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय होंगे। वह अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन एनएस-25 मिशन पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की सैर करने जाएंगे। वह इस मिशन पर जाने वाले छह अंतरिक्ष यात्रियों में से एक होंगे। इसके साथ ही वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। एयरोस्पेस कंपनी ने बताया कि अभी अंतरिक्ष में जाने की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है। यह ‘न्यू शेपर्ड’ कार्यक्रम के लिए मनुष्य को अंतरिक्ष में ले जाने वाली सातवीं उड़ान और उसके इतिहास में 25वीं उड़ान होगी। अभी तक इस कार्यक्रम के तहत 31 मनुष्यों को कार्मन रेखा से ऊपर ले जाया गया है जो पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच प्रस्तावित पारंपरिक रेखा है। ‘न्यू शेपर्ड’ ब्लू ओरिजिन द्वारा अंतरिक्ष पर्यटन के लिए विकसित पूरी तरह से पुन: इस्तेमाल होने वाला उप-कक्षीय प्रक्षेपण यान है।

ब्लू ओरिजिन के अनुसार, ‘‘गोपी एक पायलट और विमान चालक हैं जिन्होंने वाहन चलाने से पहले उड़ान भरना सीख लिया था।’’ वह हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप स्थित समग्र कल्याण और व्यावहारिक स्वास्थ्य के लिए एक वैश्विक केंद्र ‘प्रीजर्व लाइफ कोर्प’ के सह-संस्थापक हैं। वह वाणिज्यिक रूप से विमान उड़ाने के अलावा एयरोबेटिक विमान और सीप्लेन के साथ ही गर्म हवा के गुब्बारे भी उड़ा चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा विमान पायलट के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमरोहा में सात साल की मासूम पर कुत्तों का हमला, इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अमरोहा 13 अप्रैल 2024। अमरोहा में सात साल की मासूम पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि गजरौला क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर टिंकू की सात […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक