अमरोहा में सात साल की मासूम पर कुत्तों का हमला, इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरोहा 13 अप्रैल 2024। अमरोहा में सात साल की मासूम पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि गजरौला क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर टिंकू की सात साल की बेटी दिव्यांशी की पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची अपनी मां के साथ सुबह खेत गई थी, जहां से अकेले घर आत वक्त कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया।बच्ची की चीख सुन नजदीक खेतों में मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। लोगों का कहना है कि खूंखार कुत्ते करीब आधे घंटे तक बच्ची को नोचते-खींचते रहे। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी अमरोहा से कुत्तों के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। सबसे ज्यादा बच्चों को शिकार बना रहे हैं।

बच्ची का इलाज करने वाले डॉ. मोहम्मद इकबाल ने बताया कुत्ते के हमले से बच्ची बुरी तरह घायल हुई थी। कुत्तों ने उसके पूरे शरीर पर काटा था। गर्दन पर घाव ज़्यादा गहरे होने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

सिडनी के मॉल में चाकूबाजी में 5 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को भी किया ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अप्रैल 2024। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शनिवार को एक शॉपिंग सेंटर (Sydney Mall Stabbings) में पांच लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी. स्थानीय मीडिया में ये बात कही गई है. पुलिस […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ