पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, कोविडशील्ड वैक्सीन को कोई खतरा नहीं , आग को बुझाने का काम शुरू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 21 जनवरी 2021। महाराष्ट्र में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई है। जानकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत में आग लगी है। बीसीजी टीका बनाने वाली इमारत में आग लगी है। सीरम इन्स्टिट्यूट के इस हिस्से में नया प्लांट है। पुणे के सीरम इन्स्टिट्यूट के इमारतकी दूसरी मंजिल पर आग लगी है। आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है। सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाई है कोरोना वैक्सीन।

https://twitter.com/ARanganathan72/status/1352189511132868612?s=20

दमकल विभाग के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से तकरीबन 2:30 पर आग लगने की खबर मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची है। आग को बुझाने का प्रयास शुरू है। अभी तक आग लगने की वजह या फिर आग में कितना नुकसान हुआ है यह नहीं पता है। इन तमाम बातों पर जांच बाद में की जाएगी। फिलहाल आग को बुझाना पहली प्राथमिकता है।

कोविडशील्ड को कोई खतरा नहीं

जिस जगह पर कोरोना वैक्सीन बनाने का काम किया जाता है। वह जगह पूरी तरह से सुरक्षित है। इस जगह के दूसरी तरफ का जो गेट है वहां पर आग लगी है। जिसकी वजह से कोरोना वैक्सीन को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। कोविड शील्ड गेट नंबर 3, 4 और 5 के परिसर में सुरक्षित है।

एनडीआरएफ की टीम पहुंची घटनास्थल पर

जानकारी के मुताबिक आग में से 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है। एनडीआरएफ की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची है।

क्यों खास है सीरम इंस्टीट्यूट?

यह वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। अब तक यह अलग-अलग वैक्सीन के 1.5 अरब डोज बेच चुकी है। यह एक तरह का रिकॉर्ड भी है। एक आंकड़े के मुताबिक, दुनिया के 60% बच्चों को सीरम की एक वैक्सीन जरूर लगी है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) से मान्यता प्राप्त सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन 170 देशों में सप्लाई होती हैं। यह कंपनी पोलियो वैक्सीन के साथ-साथ डिप्थीरिया, टिटनस, पर्ट्युसिस, HIV, BCG, आर-हैपेटाइटिस बी, खसरा, मम्प्स और रूबेला के टीके भी बनाती है।

Leave a Reply

Next Post

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों एनसीएल, सीसीएल और डब्ल्यूसीएल को मिले कोयला मंत्री अवॉर्ड

शेयर करेकेंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कोल इंडिया लिमिटेड के ईआरपी का किया शुभारंभ इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जनवरी 2021। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की तीन अनुषंगी कंपनियों- नॉर्दर्न कोलफील्डस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं