“मुख्यमंत्री नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की कोई चर्चा नहीं”….अटकलों के बीच बिहार सरकार के मंत्री का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 05 अगस्त 2023। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों में उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इसी बीच यह भी खबर सामने आई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी की फूलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने इन अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि CM नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की कोई चर्चा नहीं है।  नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ेंगे या नहीं….पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में संजय झा ने कहा कि अभी ऐसी कोई बात नहीं हुई है। मुख्यमंत्री बिहार की जनता की सेवा में तत्पर हैं और भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे हैं। विपक्षी दलों को एक मंच पर जुटाने की नीतीश कुमार की मुहिम रंग ला रही है। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर मंत्री संजय झा ने कहा कि हमारे यहां फर्जी एनकाउंटर नहीं होते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कानून का शासन स्थापित किया है। उन्होंने राज्य में कभी जातीय और संप्रदायिक दंगा नहीं होने दिया।

बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा  था कि नीतीश कुमार अगर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित तौर पर जीतेंगे। नीतीश कुमार राष्ट्रीय नेता है, कार्यकर्ता का हक है मांग करने का। आगे तय किया जाएगा कि नीतीश जी यूपी से चुनाव लड़ेंगे या बिहार से। 

Leave a Reply

Next Post

72 साल की महिला के खिलाफ मामला दर्ज, पुणे हवाईअड्डे पर बम की अफवाह फैलाने का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 05 अगस्त 2023। पुणे के लोहेगांव अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक अजीबोगरीब घटना के संबंध में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, महिला ने कथित तौर पर हवाईअड्डे के कर्मचारियों को धमकी दी थी कि उसके शरीर पर बम लगे हुए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं