श्रावण माह के पहले दिन हजारों भक्तों ने किए बाबा के दर्शन, जयकारों से गूंज उठा महाकालेश्वर मंदिर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उज्जैन 11 जुलाई 2025। श्रावण माह की शुरुआत हो चुकी है। देश भर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी श्रावण मास के पहले दिन तड़के सुबह 3 बजे मंदिर के पट खोले गए और भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई है, जो रात की शयन आरती तक लगातार दर्शन करती रहेगी। इस बार श्रावण मास 30 दिनों का होगा और इसमें चार सोमवार आएंगे। श्रावण के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। अनुमान है कि इस पवित्र महीने में 80 लाख से अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंच सकते हैं।

अमृतकाल में भगवान महाकाल की भस्म आरती की शुरुआत में सबसे पहले वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन और घंटी बजाकर की गई। भगवान से आज्ञा लेने के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए और कर्पूर आरती की गई। नंदी हाल में नंदी जी का विधिवत स्नान, ध्यान और पूजन हुआ। इसके बाद भगवान महाकाल दूध, दही, घी, शहद, शकर और फलों के रस से अभिषेक किया गया। भगवान महाकाल को रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट, मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला से श्रृंगारित किया गया। साथ ही भांग, चन्दन और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भी विशेष भस्म अर्पित की गई। भस्मआरती के बाद मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Next Post

बीसीसीआई के फैसले को मिला कोच गौतम गंभीर का समर्थन, कहा- 'आप विदेश खेलने गए हैं... छुट्टियों पर नहीं'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जुलाई 2025। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने BCCI की संशोधित यात्रा नीतियों का समर्थन किया है। ये नीतियां 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया में 1-3 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद लागू की गई हैं, जिनका मकसद लंबे विदेशी […]

You May Like

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला....|....खाली सरकारी इमारतों में बनेंगे छात्रावास....|....जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन....|....एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन....|....हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, सीएम ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल....|....विरोध के बीच टली एसईसीएल जनसुनवाई फिर 25 सितंबर को....|....छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी....|....चैंपियंस लीग: विश्वकप के हीरो ने लगाई हैट्रिक, पीएसजी जीती....|....सांसद निधि के उपयोग में भाजपा सांसद फिसड्डी, जनता के विकास का पैसा पड़ा है अटका: कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस