धार्मिक वेबसाइट पर कमेंट कर भारत में बम विस्फोट करने और पीएम को मारने की धमकी मिली, केस दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 09 अगस्त 2023। महाराष्ट्र के पुणे के एक व्यक्ति ने एक धार्मिक वेबसाइट पर टिप्पणी कर भारत में बम विस्फोट करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि छह अगस्त को वेबसाइट पर कथित तौर पर टिप्पणी पोस्ट करने वाले एमए मोकीम नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुणे के अलंकार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पुणे जिला निवासी राहुल दुधाने हिंदू धर्म के तथ्यों से संबंधित वेबसाइट का संचालन करते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छह अगस्त को दुधाने अपने बेटे के इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल गया था। अधिकारी के अनुसार, अपनी वेबसाइट की जांच के दौरान दुधाने को एमए मोकीम की एक टिप्पणी मिली, जिसमें कहा गया था, “मैं भारत में गंभीर बम विस्फोट की योजना बनाऊंगा। मैं आतंकवादी संगठनों को धन मुहैया कराऊंगा। मैं हिंदू धर्म को नष्ट कर दूंगा। मैं नरेंद्र मोदी को भी मार डालूंगा। दुधाने ने इसके बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और टिप्पणी के बारे में सूचित किया। पुलिस उपायुक्त सुहैल शर्मा (जोन तीन) ने कहा कि यह धमकी वेबसाइट पर एक खुली टिप्पणी के रूप में दी गई है। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं। आईपी एड्रेस भारत से बाहर का लग रहा है और हम इसकी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

सुंदर बस्तर की कल्पना को साकार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल बस्तर जिले को 637 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 09 अगस्त 2023। बस्तर जो शांति का टापू है, शस्य श्यामला है, प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। बस्तर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां