विशाखापत्तनम में बंदरगाह में लगी भीषण आग, 40 से ज्यादा नावें जलकर खाक, पुलिस ने शुरू की जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

विशाखापत्तनम 20 नवंबर 2023। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित एक बंदरगाह में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। यह आग कितनी घातक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की चपेट में आकर पानी में खड़ी 30 नावें पूरी तरह खाक हो गईं। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह आग देर रात ही लगी थी और पुलिस-दमकल की टीम मौके पर ही पहुंच गई थीं। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस मामले में एक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो जितनी नावें जली हैं, उनमें से कई की कीमत करोड़ों में थी। विशाखापत्तनम के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर रवि शंकर ने बताया कि सबसे पहले जिस शिप में आग लगी, वहां कुछ बच्चे देर रात मौजूद थे। शायद वे पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ नाविक आ गए और शिप के लंगर को हटाकर उसे समुद्र में ही जाने दिया। हालांकि, शिप के टैंक में डीजल भरा था और गैस सिलेंडर रखे थे। इसलिए इस शिप की आग और भड़क उठी और यह दूसरी बोट्स की तरफ बढ़ गया। 

पुलिस के मुताबिक, शिप की वजह से एक के बाद एक कई बोट खाक हो गईं। आखिर में नौसेना की सहारा शिप ने आकर राहत कार्यों को आगे बढ़ाया और आग पर नियंत्रण पाने में दद की। उनकी वजह से हम आखिरकार आग बुझाने में सफल हुए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सिर्फ कुछ शिप्स को नुकसान पहुंचा है। 

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल का दावा- शिफा अस्पताल में 55 मी. लंबी सुरंग; हमास ने कहा- झूठ फैलाने में माहिर इस्राइली सेना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा 20 नवंबर 2023। हमास और इस्राइल का युद्ध जारी है। इस्राइल लगातार गाजा स्थित हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर दागे गए पांच हजार रॉकेट के बाद से ही यह भीषण युद्ध शुरू हुआ। इस्राइल […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग