IPL 2022: मुंबई इंडियंस में खिलाड़ियों के लटके चेहरे पर कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बातों से भरा जोश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 08 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद किसी एक खिलाड़ी को दोषी ठहराने के बजाय कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार तीसरी हार के बाद टीम के साथियों से कहा कि वे आने वाले मैचों में लक्ष्य तक पहुंचने के लिये बेताबी और भूख दिखाएं। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की सीजन की शुरुआत काफी खराब रही, उसने पहले तीन मैच दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से गंवा दिए।

रोहित ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में स्पीच में कहा, ‘हम यहां किसी एक खिलाड़ी को दोषी नहीं ठहरा सकते। इसमें हम सभी शामिल हैं। हम सभी एक साथ जीतते हैं और एक साथ ही हारते हैं। मुझे यह इतना ही सरल लगता है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी में से थोड़ी सी बेताबी की जरूरत है। जब हम खेलते हैं, खासकर इस टूर्नामेंट में तो यह बेसब्री बहुत-बहुत अहम हो जाती है। क्योंकि प्रतिद्वंद्वी टीम अलग-अलग होती है, तो वे हर समय अलग-अलग रणनीति के साथ आती है। हमें हमेशा उनसे आगे होने की जरूरत होती है। हमें हमेशा उन पर हावी रहने की जरूरत होती है।

रोहित ने कहा, ‘और हम सिर्फ एक ही तरह से ऐसा कर सकते हैं और वो है थोड़ी सी भूख और मैदान पर थोड़ी सी बेताबी – बल्ले से और गेंद से।’ रोहित ने साथ ही कहा कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है और टीम के साथ खिलाड़ियों से कहा कि वे अहम पलों में एक यूनिट के तौर पर खेलें क्योंकि अंत में इनसे ही अंतर पैदा होता है।

Leave a Reply

Next Post

हाफिज सईद का बेटा आतंकी घोषित: गृह मंत्रालय बोला- पश्चिमी देशों-अफगानिस्तान में भारत के खिलाफ जिहाद फैला रहा लश्कर का ये प्रमुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अप्रैल 2022। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाफिज सईद के बेटे- हाफिज तल्हा सईद को यूएपीए एक्ट, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है। मंत्रालय ने इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि तल्हा लश्कर-ए-तयैबा के मौलवी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग