सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान घायल हुए अजय देवगन, एक्शन सीक्वंस करते समय लगी चोट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 दिसंबर 2023। अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के कई पोस्टर सामने आए थे, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी। अजय इन दिनों अपनी इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म के एक्शन सीक्वंस की शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए।  निर्देशक रोहित शेट्टी और उनकी टीम हाल ही में विले पार्ले में फिल्म की शूटिंग कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक एक्शन सीन को फिल्माए जाने के बीच अभिनेता की आंख में चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन एक कॉम्बैट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तभी गलती से एक झटका अभिनेता के चेहरे पर लगा, जिससे उनकी आंख में चोट लग गई।

ब्रेक के बाद दोबारा शुरू की शूटिंग 

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चोटिल होने के बाद अजय ने कुछ घंटों का ब्रेक लिया और एक डॉक्टर ने इस दौरान उनका इलाज किया। उसी समय रोहित ने खलनायकों से जुड़े अन्य दृश्यों की शूटिंग की। बता दें कि अपने काम पर असर नहीं पड़ने देने वालों में से एक अजय ने जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू कर दी। 

फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर

कथित तौर पर ‘सिंघम अगेन’ की टीम अब फिल्म सिटी में लंबित शूटिंग जारी रखेगी। रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ के साथ एक महत्वाकांक्षी टीम लेकर आए हैं। मुख्य भूमिका निभाने वाले अजय देवगन के अलावा, उन्होंने करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को भी इस बार फिल्म में शामिल किया है। वहीं, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

"ये आंकड़े कांग्रेस की वापसी की उम्मीद जगाते हैं...": विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद जयराम रमेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 04 दिसंबर 2023 । भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर हिंदी भाषी राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. विधानसभा चुनावों के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूती देने […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज