सिम्स में मरीजों की सुविधा के लिये ट्राइएज सेंटर का निर्माण शुरू, दूसरे दिन भी नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

indiareporterlive
शेयर करे

संभागायुक्त के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण  

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 सितम्बर 2020। सिम्स चिकित्सालय में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के लिये सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अलग व्यवस्था शुरू कर दी गई। सिम्स परिसर मे स्वच्छता के लिये दूसरे दिन भी सफाई अभियान आज चला।

लोक निर्माण विभाग द्वारा सिम्स चिकित्सालय के प्रवेश द्वार पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिये ट्राइएज सेंटर निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। ट्राइएज सेंटर में मरीजों की जांच कर उन्हें उनकी बीमारी की गंभीरता के आधार पर उपयुक्त अस्पताल या आइसोलेशन में भेजा जायेगा। कोरोना के लक्षण वाले मरीज और अन्य मरीजों को अलग-अलग प्रवेश के लिये भी व्यवस्था कर दी गई है। मरीजों के लिये गेट के सामने ही सैम्पल बूथ भी बनाया जा रहा है। कोरोना टेस्ट के लिये पहुंचने वाले मरीजों के लिये बैठने की व्यवस्था भी सोशल डिस्टेंस के साथ की गई है।
नगर निगम द्वारा सिम्स परिसर में दूसरे दिन भी साफ-सफाई का अभियान जारी रहा। नगर निगम के 50 सफाई कर्मियों ने सिम्स परिसर के भीतर व बाहर सफाई की। चिकित्सालय की नालियों, शौचालय आदि की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। परिसर के बाहर भी सफाई कर ट्रकों में कचरा उठाया गया।

संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग के निर्देश पर आज अतिरिक्त कलेक्टर बीएस उइके, डिप्टी कलेक्टर पंकज डाहिरे व डॉ. स्मृति तिवारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सिम्स चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया और जो कमियां पाई गईं उन्हें दूर करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये।

Leave a Reply

Next Post

8265 अधूरे प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण करने व गड़बड़ियों पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

शेयर करेकलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 24 सितम्बर 2020। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये आज जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सारांश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने योजना के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं